मंगलवार को नगर परिषद शेखपुरा के सभागार में कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश दयाल की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण को लेकर नगर के सभी वार्ड परिषद एवं पीडीएस के कर्मियों के साथ आयोजन किया गया। जिसमें पिरामल के जिला प्रतिनिधि विशाल कुमार के द्वारा कोविड-19 टीकाकरण की महत्ता या क्यों आवश्यक है , टीकाकरण करने के पश्चात होने वाले साइड इफेक्ट एवं नगर के लोगों को इसे कैसे लाभान्वित किया जाए विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। विशाल कुमार द्वारा बताया गया कि कोविड-19 की दूसरी लहर में सर्वाधिक संक्रमित नगर परिषद के ही क्षेत्र में लोग हुए थे और अब जब कोविड-19 टीकाकरण का कार्यक्रम नगर के सभी वार्डों में टीका एक्सप्रेस के माध्यम से किया जा रहा है तो इस ओर लोगों का रुझान कम देखने को मिल रहा है और कभी-कभी तो पूरा दिन घूमने के बाद भी लोग नहीं जुड़ पाते हैं ।नगर क्षेत्र के ठीक विपरीत गांव में लोगों की भीड़ उमड़ रही है और पिछले दिनों तो बरबीघा एवं शेखपुरा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। यानि जब तीसरी लहर की बात की जा रही है तो अब नगर क्षेत्र के लोग ही या उनके बाल बच्चे ही अगले चरण में ज्यादा प्रभावित होने के संभावित होंगे तो अगर तिसरी लहर से बचना है तो हम सबको मिलकर नगर क्षेत्र के प्रत्येक घर के व्यक्तियों को टीकाकरण कार्यक्रम से लाभान्वित करना होगा। डीलरों से कहा गया कि आप भी अपने सभी ग्राहकों को टीकाकरण के लिए जागृत करें और इसकी महता को बताएं चर्चा के दौरान टीकाकरण के प्रत्येक लाभ एवं टीकाकरण के पश्चात होने वाली सामान्य बुखार की बात को भी रखा गया जो कहीं ना कहीं समाज में अफवाह के रूप में जगह बना लिया है और लोग इसी कारण से टीकाकरण से भाग भी रहे हैं। सभी वार्ड मेंबर ओ एवं पीडीएस दुकानदारों ने निर्णय लिया कि पुनः एक बार चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक वार्ड में टीकाकरण का कैंप लगाया जाए । अपने स्तर से लोगों को जागृत कर इस कार्यक्रम से जोड़ेंगे। इस अवसर पर नगर परिषद सभी वार्डों के सदस्य , डीलर एवं बी सीएम प्रभास पांडे उपस्थित रहे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।