जखराज स्थान स्थित संचालित कोविड केयर सेंटर पर ऑक्सीजन व्यवस्था दुरुस्त करने में जिला प्रशासन जुट गया है। यहाँ कमसे कम 60 सिलिंडर हमेशा भरा रखने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सेंटर पर उपलब्ध 15 जमा ऑक्सीजन सिलेंडर को भी भर कर रखने को स्वास्थ्य विभाग को कहा गया है। जिला प्रशासन के आलाधिकारी द्वारा ऑक्सीजन की आपूर्ति की लगातर निगरानी की जा रही है। किसी भी हालत में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित नहीं होने देने के लिए इसपर विशेष नजर रखी जा रही है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि सेंटर पर भर्ती होने वाले ज्यादा कोरोना संक्रमितो के ऑक्सीजन की आवश्यकता पर यह व्यवस्था की जा रही है। सेंटर पर दस ऑक्सीजन बेड भी बनाया गया है। जिसमे पाईपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की व्यस्था की गयी है। यह ऑक्सीजन जमा ऑक्सीजन सिलिंडर से दिया जायेगा। सोमवार को इस दस बेड तक निर्बाध ऑक्सीजन पहुचाने का ट्रायल भी किया गया। ट्रायल सफल होने के बाद अब गम्भीर संक्रमितो को यहाँ रखा जायेगा। ऑक्सीजन लेवल ठीक रहने के बाद उन्हें वहां से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाले बेड पर शिफ्ट किया जायेगा। सेंटर पर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही 20 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीन भी कार्यरत है। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर वातावरण से स्वयं ऑक्सीजन तैयार कर लेता है. जिसे कम गंभीर संक्रमितो को स्वास्थ्य होने में मदद मिलता है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।