बिहार राज्य के शेखपुरा जिले के चेनारी प्रखंड के मल्लीपुर पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता सोनी ने जानकारी दी कि नगर क्षेत्र के मुख्य सडक पर 11 बजते ही वीरानी छा गयी। जबकि सकड़ी गलियों में लॉकडाउन नियमो की जमकर धज्जिया उड़ाई गयी। यहाँ बड़ी संख्या में दुकानदार कोरोना और लॉकडाउन के नियमो को ताख पर रखकर दुकाने खुली रखी। कई दुकानदार दुकानों के आधे शटर गिरा कर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। जिला प्रशासन और पुलिस मुख्य सडक और विभिन्न चौक चौराहे पर ही लोगो को लॉकडाउन के नियमो का पाठ पढ़ाते रहे। इन सकड़ी गलियों में बड़ी संख्या में बच्चे और अन्य घरो से बिना कारण बाहर निकलकर लॉकडाउन का नजारा देखने में भी मशगुल रहे। बरबीघा शहर में दुकान का शटर उठाकर अंदर ग्राहकों को बैठाकर सामानों की बिक्री कई जगह हुई। जबकि कई दुकानदार अपने दुकान के आधा शटर उठा कर सामानों को बेचते नजर आए लोगो ने आरोप लगाया कि दुकानदारो की यह लापरवाही उनके साथ दूसरे के लिए भी मंहगा पड़ सकता है। ये सभी लॉकडाउन के उद्देश्यों को भी असफल करने का काम कर रहे हैं। लोगो के मांग पर ही सरकार ने लॉकडाउन का यह निर्णय कोरोना के कड़ी को रोकने के लिए लिया है। उधर ठेला पर सब्जी, फल और मिठाई आदि बेचने वाले भी दिन भर सक्रिय रहे। ठेला वाले घर घर जाकर लोगो को आवश्यक सामान पहुचाते देखे गए। ऐसे लोगो को प्रोत्साहित करने वाले को भी यह नजारा भाड़ी पर सकता है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
