गुप्त सुचना के आधार पर बगोदर थाना पुलिस ने  पत्नी के ग्याब करने के आरोपी पति लालजीत महतो को गिरफ्तार कर बुधवार को  गिरिडीह जेल भेज दिया।इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त लालजीत महतो अपनी पत्नी को ग्याब कर मुम्बई में रह रहा था।और पत्नी रेणू देवी के बारे में आज तक पता नहीं चला है।गिरफ्तारी के डर से लालजीत भगे फिरता था। जिसको धरगुल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया धरगुल्ली निवासी किसुन महतो के लिखित आवेदन पर बगोदर थाना में कांड संख्या 24/19 के तहत मामला दर्ज किया गया था।जिसमें लालजीत महतो को अभियुक्त बनाया गया है।  

जमीनी विवाद में दो पक्षों की आपसी भिड़ंत। जमकर मारपीट हुई बरवाअड्डा पुलिस ने मामले को शांत करवाया

गिरिडीह : गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आजसू जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव को जिला सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। इस बाबत सांसद श्री चौधरी ने गिरिडीह के उपायुक्त को एक पत्र प्रेषित कर इसकी सूचना से उन्हें अवगत कराया है। (विस्तृत खबर सुनें)

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड के साथ साथ प्राउड टू बी ए वोटर रेडी टू वोट बैज उपलब्ध करवाया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

धनबाद मोबाइल वाणी पर धनबाद से ललिता बताती है कि धनबाद के कतरास भेला टांड़ टाटा स्टील में नरेश कुमार एंड कंपनी की ट्रांसपोर्ट को अनिश्चितकालीन ताला बंदी किया गया है।

गिरिडीह : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एग्जाम गाइडेंस इंस्टिट्यूट के परिसर में श्रेय क्लब के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिंसमे कुल 45 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।इस शिविर में इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर सहयोग दिया। विस्तृत खबर सुने। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गिरिडीह : जिले के गांडेय प्रखण्ड क्षेत्र के केनारीधाम मंदिर के समीप आज अनियंत्रित हो कर एक टाटा मैजिक जेएच 4 टी 0486 पलट गई। हादसे में जंहा एक व्यक्ति की मौत हो गयी वंही दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मृतक का नाम लखन वर्मा है। जबकि घायलों में विजय वर्मा एंव लेखो वर्मा शामिल हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गिरिडीह : उत्पाद विभाग की टीम और डुमरी पुलिस की टीम ने डुमरी थाना क्षेत्र के तेलियाबहियार में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर परागण मरांडी के घर पर चल रहे अवैध नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। (विस्तृत खबर सुने)