गुप्त सुचना के आधार पर बगोदर थाना पुलिस ने पत्नी के ग्याब करने के आरोपी पति लालजीत महतो को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया।इस बाबत बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त लालजीत महतो अपनी पत्नी को ग्याब कर मुम्बई में रह रहा था।और पत्नी रेणू देवी के बारे में आज तक पता नहीं चला है।गिरफ्तारी के डर से लालजीत भगे फिरता था। जिसको धरगुल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।उन्होंने बताया धरगुल्ली निवासी किसुन महतो के लिखित आवेदन पर बगोदर थाना में कांड संख्या 24/19 के तहत मामला दर्ज किया गया था।जिसमें लालजीत महतो को अभियुक्त बनाया गया है।
