गिरिडीह : गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने आजसू जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव को जिला सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है। इस बाबत सांसद श्री चौधरी ने गिरिडीह के उपायुक्त को एक पत्र प्रेषित कर इसकी सूचना से उन्हें अवगत कराया है। (विस्तृत खबर सुनें)