विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने मतारी में किया ग्रामीण स्टेडियम का उद्घाटन।इस मौके पर विधायक ने खेल प्रतियोगियों को काफी प्रोत्साहित किया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला तैलिक साहू सभा द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर गिरिडीह के स्नेहदीप वृद्धाश्रम में वृध्दाओ के बीच चूड़ा, दही, गुड, तिलकुट आदि का वितरण किया गया। तत्पश्चात समाज के लोगों ने रोटरी आई हॉस्पिटल के समीप जरूरतमंद 65 लोगों के बीच भी चूड़ा दही आदि सामग्री का वितरण किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात बेंगाबाद छोटकी खरगडीहा मुख्य मार्ग पर छापेमारी कर मवेशी लदे चार ट्रक को जब्त किया है। जब्त ट्रकों में 35 भैंस, 33 गाय तथा 27 बछड़े लोड थे। (विस्तृत खबर सुनें)

गिरिडीह : जिले के सरिया स्थित हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा टिकट कालाबाजारी के आरोप में एक व्यक्ति राजेश मंडल को गिरफ्तार कर गुरुवार को रेल न्यायालय धनबाद भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ने दी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के नईटांड़ जंगल से गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त ग्राम बलगो टोला कटरियाटाँड़ निवासी विकास यादव के रूप में की गई है। मृतक पेशे से ट्रक ड्राइवर बताया जाता है। घटना की सूचना पाकर जमुआ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस द्वारा छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया गया है। वंही उनके पास से 6 बाइक भी बरामद किये गए हैं। गिरफ्तार बाइक चोरों में समद अंसारी,हातिम मिया,बकरीद मिया शामिल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

गिरिडीह धनबाद मोबाइल वाणी पर ललिता कुमारी बताती हैं कि मजदूरों के मसीहा मो बशीर खान का 31 वे शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजन

गिरिडीह धनबाद मोबाइल वाणी पर ललिता कुमारी बताती हैं कि ऑपरेशन के लिए दिव्यांग को दिया गया 10000 का चेक

धनबाद मोबाइल वाणी पर ललिता बताती है कि विभिन्न मांगो को लेकर नगर आयुक्त के साथ वार्ता हुई

गिरिडीह - धनबाद मोबाइल वाणी पर ललिता कुमारी बताती हैं कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा रक्तदान शिविर संपन्न