Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
प्रखंड एमडीएम सह मोनेटरिंग कमिटी की एक बैठक शनिवार को बीडीओ सह मोनेटरिंग कमिटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू ने एमडीएम मोनेटरिंग कमिटी को बताया कि एमडीएम भोजन के लिए बर्तन खरीदने की राशि जिला से निर्गत कर दी गयी है. पर 178 विद्यालयों में से 14 विद्यालयों को रसोई बर्तन हेतु राशि जिला कार्यालय से प्राप्त नही हुआ है. इन विद्यालयों में भी रसोई बर्तन के लिए राशि निर्गत करने के लिए जिला कार्यालय को प्रतिवेदित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में बताया गया कि चालू तिमाही के वर्तमान माह में सभी विद्यालयों में पर्याप्त चावल उपलब्ध है. प्रथम तिमाही में मात्र 26 दिनों का कुकिंग कॉस्ट प्राप्त हुआ है. द्वितीय तिमाही माह अगस्त बीत जाने पर अब तक किसी प्रकार का कुकिंग कॉस्ट की राशि प्रखंड कार्यालय को अप्राप्त है. विभिन्न विद्यालयों के अध्यक्ष व संयोजिका के द्वारा प्रतिवेदित किया गया कि राशि के अभाव में दुकानदार की ओर से एमडीएम सामानों की आपूर्ति में आनाकानी की जा रही है. जिस कारण एमडीएम बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. जिन बच्चों का जाति प्रमाण पत्र अब तक नही बन पाया है उन बच्चों का जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए विद्यालय प्रधान को निर्देश दिया गया. कम्प्यूटर ऑपरेटर कुमार कौशलेश के कार्य प्रणाली पर एमडीएम मोनेटरिंग कमिटी ने संतोष व्यक्त किया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज, सहायक गोदाम प्रबंधक के सी दोराई बुरू, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका रानी, एसएमसी अध्यक्ष फिरोज आलम, सुधीर राम घांसी व अजय कुमार मुंडा, संयोजिका चिंतामणि रजवार, सुमन देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक लक्ष्मी नारायण रजवार व शिक्षक प्रतिनिधि मुकेश कुमार आदि उपस्थित थे.
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
झारखंड राज्य के बोकारो जिला के नावाडीह प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता जे.एम रंगीला ने बसंत कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने बताया की अभी तक सब कुछ महंगा है दाल,चावल,किरोसिन तेल, पेट्रोल,डीजल बस नमक ही सस्ता है।इस महंगाई के कारण उन्हें पढ़ने लिखने में भी काफ़ी समस्या आ रही है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
एन एच संख्या 23 पेटरवार- बोकारो पर स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय के निकट गुरुवार को साढ़े तीन बजे अपराह्न एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. जिसमें एक युवक की स्थिति चिंताजनक बताया जाता है. घटना के तुरंत बाद झामुमो कार्यकर्ता सत्यम प्रसाद ने इलाज के लिए 108 एम्बुलेंस बुलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता ने घायल युवकों का प्राथमिक उपचार किया और गंभीररूप से घायल युवक राहुल कुमार को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. बताया जाता है कि बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र के टुपकाडीह गांव निवासी कारू सिंह के पुत्र राहुल कुमार (19 वर्ष) और जितेंद्र सिंह के पुत्र कामदेव सिंह (17 वर्ष) अपने भैया के शाला को रजरप्पा पहुंचा कर वापस अपना घर टुपकाडीह आ रहे थे कि पेटरवार स्थित राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय के पास विपरीत दिशा से जा रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में राहुल के सर पर गंभीर चोट लगी है.
पेटरवार स्थित आवासीय कार्यालय में बुधवार को गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। विधायक की ओर से आयोजित जनता दरबार में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले गोमिया, पेटरवार ओर कसमार प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से आये ग्रामीणों ने विधायक डॉ लंबोदर महतो को अपनी- अपनी समस्या सुनाते हुए समाधान करने की मांग की। विधायक ने कई समस्याओं का समाधान संबंधित अधिकारी से फोन पर बात करते हुए ऑन स्पॉट समाधान किये।
विभागीय अधिकारियों और चोरों के मिली भगत से सी सी एल की सार्वजनिक संपत्ति में कराई जाती है चोरी।
Transcript Unavailable.
