चंद्रपुरा में विधिक सशक्तिकरण शिविर का आयोजन परिसंपत्ति का वितरण
पेटरवार। रंगारंग कार्यक्रम के साथ भारती महिला संघ आज 9 मार्च को आठवां वार्षिक अधिवेशन मनाएंगी। उक्त जानकारी भारती महिला संघ के अध्यक्ष रेणुका देवी ने दी। उन्होंने बताया कि पेटरवार प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में वार्षिक अधिवेशन मनाएंगी जिसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है। कहा कि वार्षिक अधिवेशन के दौरान संघ अपना वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत करेंगी और आगे की योजना तैयार किया जाएगा।
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रखंड अंतर्गत सखी मतदान केंद्र संख्या 240 राजकीयकृत मध्य विद्यालय प्रखंड कोलोनी पेटरवर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन शुक्रवार को किया गया। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत भवन में ज्ञान विज्ञान समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का अयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष मुमताज अंसारी और संचालन प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने किया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति मौजूद रही. मुख्य अतिथि बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति ने कहा कि महिलायें शिक्षित, जागरूक होंगी तो घर स्वर्ग बन जायेगा और देश सशक्त व समृद्ध होगा. समिति के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा ने समाज में फैली कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान महिलाओं से किया. प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर ने कहा कि पुरुष प्रधान समाज को समाप्त करने किए अभी और संघर्ष करना होगा. उन्होंने बेटा और बेटी के अंतर को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान बुंडू पंचायत भवन से एक रैली निकाली गई जो तेनु चौक, बाजार टांड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची. रैली के दौरान महिलाएं भ्रूण हत्या बंद करो, बेटी बचाव - बेटी पढ़ाव, महिला एकता जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे. इस मौके पर सुनीता देवी, सीता देवी, रुद्रा देवी, कंचन देवी, सरिता देवी, तब्बासुम, पूनम देवी, गीता देवी, सविता देवी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बसंती देवी, मालती देवी, उषा देवी, रमेश कुमार मुंडा, सागर महतो, अनिल कुमार टैगोर, संजय कुमार महतो, प्रमिला देवी आदि का सहयोग रहा.
राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के न्यू बस स्टैंड के निकट एक अज्ञात बाइक की चपेट में आने से दिहाड़ी मजदूर विष्णु करमाली (40 वर्ष) घायल हो गया. यह घटना शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे की है. ग्रामीणों के सहयोग से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने प्राथमिक उपचार की. इस घटना में उसके सर पर चोट लगी है. बताया जाता है कि घटना के समय विष्णु करमाली न्यू बस स्टैंड में सड़क पार कर रहा था. उसी दौरान वह एक बाइक की चपेट में आ गया जिसके कारण सड़क पर गिरकर घायल हो गया. घायल व्यक्ति बुंडू के भेेलवा टांड़ निवासी न्यू बस पड़ाव में स्थित दुकान में पानी की आपूर्ति कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता है.
पेटरवार प्रखंड के विभिन्न जगहों पर स्थित शिव मंदिरों में महा शिव रात्रि का त्यौहार शुक्रवार को पूजा अर्चना कर शांति एवं सौहार्द पुर्ण वातावरण में मनाया गया. पेटरवार के प्राचीन शिव मंदिर खत्री मुहल्ला, बुढ़वा महादेव मंदिर बुंडू, गंगेश्वर महादेव मंदिर मंदिर टोला, महादेव मंदिर गुरुजुवा, शिव मंदिर वन विभाग, विशेश्वर धाम मंदिर ब्लॉक कॉलोनी, शिव मंदिर टकाहा, ओरदाना, चरगी सहित अन्य शिव मंदिरों में बाजा गाजा के साथ पूजा अर्चना किया गया. खास कर सभी मंदिरों में महिलाओं की भारी भीड़ देखा गया.
महा शिवरात्रि पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वाता वरण में मनाने को लेकर पेटरवार थाना परिसर में गुरुवार की संध्या को शांति समिति की एक बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने की. पेटरवार थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने महाशिव रात्रि पर्व में थाना क्षेत्र के जिन-जिन स्थानों पर शिव की बाराती व झांकी निकाली जाती है. उसका निर्धारित दिन या रात्रि, समय व शामिल श्रद्धालु की संख्या की जानकारी बारी -बारी से लिया. ताकि पुलिस प्रशासन सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से नजर रख सके. इस सन्दर्भ में सबों से सहयोग की अपील की. शांति समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने कहा कि पेटरवार तेनुचौक में सड़कों पर चार पहिया वाहनों के जैसे तैसे खड़ा रहने पर अक्सर सड़क जाम हो जाता है और आये दिन बड़ी दुर्घटनायें होते रहती है. इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि तेनु चौक की सड़कों से हट कर चार पहिया वाहन पार्किंग करेंगे ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि महाशिव रात्रि का त्यौहार शांति एवं सौहार्द पूर्णवाता वरण में मनाया जायगा. कोई अप्रिय घटना की संभावना हो तो तुरंत प्रशासन को सूचना दिया जाय. मौके पर जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, उप प्रमुख सीमा देवी, अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी, उतासारा मुखिया देवेंद्र नायक, पुलिस अधिकारी रामदयाल लोहरा, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, गुलाब चंद मांझी, मुमताज अंसारी, श्यामसुन्दर मंडल, मो सुभानी, मो एकराम, भाकपा नेता पंचानन महतो, झामुमो नेता मनोहर मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, पूर्व उप प्रमुख दामोदर ठाकुर, उलगड्डा पंसस प्रतिनिधि कौशर हाश्मी, लालदेव महतो, हारुण रसीद, बाली रजवार, हासिम अंसारी, अरुण कुमार सहित काफ़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्त्ता, समाज सेवी व ग्रामीण उपस्थित थे.
Transcript Unavailable.
चपरी एकादश ने गोडराटांड एकादश को 2- 0 से हराया
Transcript Unavailable.
