पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में चल रहे लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन किया. प्लस टू उच्च विद्यालय पेटरवार के मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट में पेटरवार हेल्थ वारियर्स और पेटरवार इंडियंस के बीच मैच खेला गया.जिसमें हेल्थ वारियर्स ने पेटरवार इंडियंस को 15 रनों से पराजित किया. इस मैच में मेन ऑफ द मैच अमित कपूर को दिया गया. दूसरा मैच पेटरवार चैलेंजर और एडमिन इलेवन के बीच खेला गया. जिसमें एडमिन इलेवन ने पेटरवार चैलेंजर को 4 रनों से पराजित किया. इस मैच में प्रभाकर को मेन ऑफ द मैच चुना गया. इसके पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन सदमाकला पंचायत की मुखिया साबित्री देवी के प्रतिनिधि बलदेव महतो ने फीता काटकर किया.
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत सदमाकला पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच मुखिया सावित्री देवी और पंचायत समिति सदस्य आशा देवी ने दो -दो सेट स्वेटर का वितरण किया. पंचायत के जाराटोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 625 में 17 और सरपंच टोला में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र कोड संख्या 630 में 20 बच्चों के बीच स्वेटर बांटा गया. स्वेटर बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराया गया था मौके पर वार्ड सदस्य आरती देवी व सुनील कुमार, सेविका सुधा बाला देवी व रमणिका देवी, सहायिका मीना देवी व नीरू कुमारी, सहिया पिंकी देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ महतो, निरंजन महतो, लालदेव महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या 34 के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता बोकारो मेनका नेपेटरवार अंचल अधिकारी के कार्यालय कक्ष में विधानसभा स्तरीय मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता के साथ एक बैठक की. यह बैठक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 34 गोमिया सह अपर समाहर्ता ने मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में सहयोग देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों से आग्रह किया. उन्होंने कहा कि संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2024 के दौरान एक भी मतदाता का नाम छूटना नही चाहिए. इसके लिए अपलोगों का सहयोग अपेक्षित है. उन्होंने फॉर्म 6 में नया नाम जोड़ने, फॉर्म 7 में नाम हटाने और फॉर्म 8 में संशोधन करने के संबंध में बताया. उन्होंने कहा कि विभानसभा क्षेत्र में बीएलओ घर - घर जाकर बेहतर कार्य कर रही है. जिसका प्रमाण डुमरी विधानसभा क्षेत्र है जहां पर हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ा है जिसका सारा श्रेय बीएलओ को जाता है. उन्होंने कहा कि आपसी दुश्मनी के कारण अगर किसी मतदाता का नाम काटा जाता है तो चिन्हित होने पर उस पर कार्रवाई की जाएगी. अधिकारी ने मतदाताओं के मतदाता परिचय पत्र में कलर फोटो जोड़ने का निर्देश दिया। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी खबर सुनें
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत उलगड्डा पंचायत के ग्राम चिपुदाग में धनेश्वर कमार के खलिहान में रखे धान व पुंवाल पर आग लग जाने के कारण हजारों की सम्पति जल कर राख हो गया. यह घटना रविवार के अपराह्न चार बजे की है. चिपुदाग निवासी धनेश्वर कमार ने बताया कि एक बचा जलता हुआ लकड़ी का टुकड़ा पुंवाल पर फेंक दिया जिससे खलिहान में आग लग गयी. ग्रामीणों की ओर से आग बुताने का प्रयास किया गया तब तक खलिहान में रखा धान और पुआल जल कर राख हो गया , बता दें कि धनेश्वर कमार एक निर्धन व टीवी के बीमारी से ग्रसित है और उनकी बेटी आजीविका के लिए बैंगलोर गई हुई है.
पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से प्लस टू हाई स्कूल पेटरवार के खेल मैदान में रविवार को ललित प्रकाश व विनोद राणा मेमोरियल लीजेंड क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन टू का आयोजन रंगा-रंग कार्यक्रम के साथ किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो ने फीता काटकर और बेटिंग कर संयुक्त रूप से किया. इसके पूर्व टूर्नामेंट समिति की ओर से अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया. इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल और फाइनल मैच दिवा-रात्रि में खेला जाएगा. उद्घाटन सत्र के पहले दिन चार टीमों के खिलाड़ियों ने अपने खेल का संघर्ष पूर्ण प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट के पहला मैच पेटरवार नाइट राइडर्स और पेटरवार लीजेंड राइडर के बीच खेला गया. जिसमें पेटरवार लीजेंड राइडर ने 72 रनों से जीत हासिल की. दूसरा मैच पेटरवार सुपर किंग्स और पेटरवार टाइटंस के बीच खेला गया. जिसमें पेटरवार टाइटंस ने सात विकेट से जीत हासिल की. इस मौके पर आयोजित चेयर गर्ल्स के रंगा-रंग कार्यक्रम का भरपूर आनंद दर्शक व खिलाडियों ने उठाया. इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, पेटरवार मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, पंसस रश्मि सेठी, विधायक प्रति निधि रतन महतो, मुमताज अंसारी, बुंडू मुखिया प्रतिनिधि रितेश सिन्हा, डॉ कुंदन राज, संजय सिन्हा, श्रीधर महतो, राजू सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, मो. एकराम, धनेश शर्मा, गोपाल महतो, बलदेव महतो, पन्नू जैन, अजय राणा, शंकर गुप्ता, अध्यक्ष संटू सिंह सहित टूर्नामेंट समिति के सदस्य व दर्शक काफी संख्या में उपस्थित थे. जिन्होंने आयोजित कार्यक्रम को काफी सराहना किया. पेटरवार फोटो - उद्घाटन करते सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी व अन्य
एन एच संख्या 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर थाना क्षेत्र के उतासारा पंचायत स्थित रेड चिल्ली होटल के निकट साइकिल और बाइक सवार के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर पहुंचे थाना प्रभारी विनय कुमार ने दोनों घायलों को अपनी वाहन पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शालिनी कुमारी ने प्राथमिक उपचार करते हुए गंभीररूप से घायल बाइक चालक विक्रम नायक को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया. जबकि साइकिल चालक भीम मुंडा को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. बताया जाता है कि प्रखंड के उतासारा गांव निवासी सह जनवितरण दुकानदार विक्रम नायक (48 वर्ष) अपनी बाइक में सवार होकर पेटरवार से अपने घर जा रहे थे इसी बीच लुकैया गांव निवासी भीम मुंडा (45 वर्ष) साइकिल पर सवार होकर रोंग साइड से चलते हुए पेटरवार बाजार आ रहे थे जिसके कारण बाइक सवार और साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई और दोनों घायल हो गए. इस घटना में दोनों के सर पर चोट लगी है. अस्पताल पहुंचकर दारिद पंचायत के मुखिया गोपाल मुंडा ने घायलों का हाल चाल जाना.
पेटरवार प्रखंड के चरगी पंचायत सचिवालय परिसर में प्रखंड प्रशासन की ओर से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें प्रखंड प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया था. जहां पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए. ध्वनि यंत्र के माध्यम से ग्रामीणों को संबंधित स्टॉल के संबंध में रह-रह कर जानकारियां दी जा रही थी. कार्यक्रम में पहुंचे गोमिया विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, पंचायत की मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, आजसू नेता धनुलाल महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की ओर से विभिन्न योजनाओं के लिए 13 सौ आवेदन जमा किए गए. सीएचसी पेटरवार के स्टॉल पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रफुल्ल महतो ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराया. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो के कार्यकर्ता मनोहर मुर्मू, कृष्णा महतो, महानंद मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता ग्रामीणों को उनके मांगों से संबंधित स्टॉल पर ले जा रहे थे. वन विभाग की ओर से 380 ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया.
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खत्री टोला में शुक्रवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर कक्षा एक के 13 छात्र - छात्राओं के बीच स्कूली किट का वितरण पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता ने किया. उक्त स्कूली किट शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय को उपलब्ध कराया गया था. स्कूली किट में दो सेट स्कूली पोशाक, स्वेटर, जूता, मौजा आदि शामिल है. इस मौके पर मुखिया ने बच्चों से कहा कि प्रतिदिन नहा धोकर और साफ सुधरा स्कूली पोशाक पहन कर विद्यालय आए और मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करते हुए अपने माता -पिता का नाम रौशन करें. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और छात्र - छात्राएं उपस्थित थे.
पेटरवार के अलग-अलग दो स्थानों पर गुरुवार की रात में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी. एन एच संख्या 23 बोकारो -रामगढ़ पथ पर पेटरवार में गुरुवार की रात सात बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में घायल बाइक सवार युवक पोरदाग निवासी सोनू कुमार 22 वर्ष की मौत गयी.
