गोमिया प्रखंड के साडम बाजार में निर्माण मजदूर यूनियन के राज्य कमिटी के आह्वान पर काम दो या भत्ता दो कार्यक्रम यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष उमेश राम की अध्यक्षता में हुई ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डी ए वी पब्लिक स्कूल टी टी पी एस ललपनिया में साहित्यिक सम्मलेन  सप्ताहके अंतर्गत प्रेमचंद जयंती मनाई गई।डी ए वी यूनाइटेड ,नई दिल्ली के निर्देशानुसार विद्यालय में साहित्य सम्मलेन सप्ताह  से जुड़ी गतिविधियां कराई जा रही हैं। कविता,कहानी,वाद विवाद, एकांकी आदि कई पाठ्य सहगामी क्रियाएँ संगोष्ठी में कराई जाएगी।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

गोमिया के विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने  झारखंड विधानसभा  में मानसून सत्र के पहले दिन   झारखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र  घोषित करे  । इसके अलावे खतियान आधारित स्थानीय नीति  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन   की सरकार से लागू करने की मांग को लेकर धरना दिया । उन्होंने कहा कि झारखंड  में  मानसून में बारिश नही  हो रहा है । जिससे  धान की बीजा व धान रोपनी शुरू नही  सका है ।  जुलाई माह समाप्त होने की ओर है । अभी  धान रोपाई नही  शुरू नही होने से किसान मायूस है ।  इस स्थिति में किसान के समक्ष भयंकर समस्या उत्पन्न हो गया है ।  इस स्थिति को देखते हुए  झारखंड को अविलंब सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग की है ।

सीआरपीएफ 26 बटालियन के जवानों  ने  लुगू पहाड़ व झुमरा पहाड़ के तलहटी के जंगलों में  भाकपा माओवादी उग्रवादियों को धर पकड़ हेतु सर्च अभियान  चलाया गया ।  हालांकि  सीआरपीएफ का कोइसफलता नही मिली है ।  मालूम हो कि भाकपा माओवादियों ने  27 जुलाई से 3 अगस्त तक  शहीदी सप्ताह मना रहे है ।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

ललपनिया स्थित मजदूर मैदान में भाकपा माले गोमिया एवं झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन एक्टू के सयुंक्त नेतृत्व में पार्टी संस्थापक कामरेड चारूमजूमदार का 50 वां शहादत दिवस मनाया गया ।सर्व प्रथम कामरेड चारूमजूमदार के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया और एक मिनट का मौन रखकर उनहे श्रद्धांजलि दी गई।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

ललपनिया सच्ची लगन और पढाई के प्रति इमानदारी हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है. गोमिया निवासी प्रभु स्वर्णकार के पुत्र शुभम का जापान के तोहोकू यूनिवर्सिटी  में हायर स्टडी के लिए चयन किया गया है. इस संबंध में शुभम ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल स्वांग से हुई।. 2015 में दसवीं और 2017 में बारवहीं की परीक्षा पास करने के बाद वह बीटेक के लिए उडिसा चला गया. वहॉं बीटेक की पढाई पूरी करने के साथ ही उसका चयन टीसीएस कंपनी में हो गई. अभी वह टीसीएस में काम कर रही था। इसके साथ ही अन्तराष्ट्रीय स्तर पर जापान के तोहोकू यूनिवर्सिटी में मास्टर डिग्री और पीएचडी के लिए आवेदन किया. अन्तराष्ट्रीय स्तर पांच छात्रों का पहली सूची में भारत के दो छात्र का मेरिट लिस्ट बना, जिसमें फाइनली शुभम को स्टडी के लिए ऑफर मिला। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आजसू गोमिया प्रखंड कमेटी की बैठक ललपनिया स्थित सामुदायिक भवन में  सम्पन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षताप्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार महतो व संचालन गौतम कुमार महतो ने किया।बैठक में 31 जुलाई को ललपनिया   में होने वाली कार्यकर्ता मिलन  समारोह पर चर्चा  की  गई। जिसमें मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो  विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी  व विधायक डॉ लम्बोदर महतो शामिल  होंगे।मिलन समारोह  को सफल करने हेतु एक तैयारी समिति का गठन किया गया  । जो  सरंक्षक अशोक कुमार हेम्ब्रम, अध्यक्ष गौतम कुमार महतो  , सचिव  बीरेंद्र  महतो, सह सचिव  नवीन कुमार  महतो, विक्रम साव के अलावे 17 सदस्य चुने गये।बैठक में केंद्रीय सचिव राजेश कुमार विश्वकर्मा , गौतम कुमार महतो, मिथुन चन्द्रवंशी, अशोक हेम्ब्रम ,अनिल प्रजापति,सहदेव महतो, बीरेंद्र महतो, दीपेश करमाली जिनाराम सोरेन सहित दर्जनों का कार्यकर्ता शामिल थे। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।

महंगाई खिलाफ भाकपा ने जन आंदोलन चलाने का निर्णय किया है। बढ़ती महँगाई के खिलाफ सरकार के विरोध में आंदोलन किया जायेगा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

गोमिया प्रखंड निवासी की मौत पुणे के एक अस्पताल में हो गई। मृतक काम करने के लिए मुंबई गया था। लेकिन ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

गाँव मौढ़ा में आम सभा का आयोजन कर आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया गया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।