डीएवी ललपनिया के दिव्यास ने झारखंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

झारखंड को खरीद फरोख्त की राजनीति का अड्डा नही बनने देगे-भाकपा माले। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

गोमिया अंचल किसान सभा ने प्रखंड कार्यालय में धरना दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

आजादी के 75 वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय यासीन अंसारी (पूर्व विधायक) के स्मृति में होसिर कब्रिस्तान के मुख्य द्वार पर विशाल गेट का निर्माण किया गया है। इस नवनिर्मित गेट का उद्घाटन मुस्लिम समूदाय के गणमान्य व्यक्तियों -कारी फिरोजुदौला, हाफिज खुर्शीद अनवर, इमामे होसिर नसीम उल हक तथा नवाबांध के मोद्ररिश मौलवी इसरार अंसारी द्वारा संयुक्त रुप से  किया गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी इफ्तेखार महमूद को पुष्पगुच्छा देकर सम्मानित भी किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।        

ललपनिया एंव गोमिया और आईईएल थाना के सभागार में गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और सीओ संदीप अनुराग टोपनो की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई । मौके पर सर्वसम्मति से मुहर्रम पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

ललपनिया थाना के ग्राम खीराबेड़ा गांव में धनेश्वर महतो के बंजर जमीन में आम बगवानी का   शुरुआत ललपनिया पंचायत के मुखिया नमोती देवी ने किया ।मौके पर पंसस शांति हांसदा,  याकुब अंसारी, संतोष कुमार,फूलचांद करमाली,बबुली सोरेन पूर्व मुखिया,तिनकी देवी,विजय महतो, अनिल कुमार हांसदा सहित कई लोग शामिल थे । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोमिया प्रखण्ड के पचमो पंचायत के ग्राम  हुरदाग गांव मे बीते रात्री को हाथियो का झुंड ने लगभग चार लोगों की घर लगातार दूसरे रात्रि क्षति ग्रस्त कर दिया गया । आवास मे रखे चावल,गेहूं,आदि अनाज को चट कर गये । घर को क्षतिग्रस्त  किये  हुए ग्रामीण में  दिनेश करमाली,  पुसन करमाली,  बन्धन करमाली,  लोकनाथ महतो शामिल है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

टीटीपीएस ललपनिया के आफिसर्स क्लब में संयुक्ता महिला समूह टीटीपीएस ललपनिया की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन  किया गया। सावन महोत्सव में रूपम सिंह सावन क्वीन चुनी गईं।  संयुक्ता महिला समूह की अध्यक्ष रश्मि शर्मा ने रूपम सिंह को ताज व बैज पहनाकर स्वागत किया।  विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

गोमिया प्रखण्ड के पचमो पंचायत के ग्राम पुरना पानी गांव मे बीते रात्री को हाथियो का झुंड लगभग आठ लोगों की घर क्षति ग्रस्त कर दिया गया । आवास मे रखे चावल,गेहूं,आदि अनाज को चट कर गये ।  घटना के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि  बीते रात्री को पन्द्रह से बीस की संख्या में जगली हाथियों का झुंड गांव मे आ धमके ।  हाथियो के गांव मे प्रवेश की सूचना गांव के लोगों को मिली तो हो हल्ला करने लगे हाथियो का झुंड मे काफी संख्या में हाथी रहने से ग्रामीण घर से निकलकर इधर उधर भाग कर जान बचाये। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

ऐपवा राज्य कमिटी के आह्वान पर जिला बोकारो जिला सचिव शोभा देवी के नेतृत्व में गोमिया प्रखंड के साडम में बढती महंगाई के प्रतिरोध मार्च निकाला गया ।जिला सचिव शोभा देवी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार लगातार महंगाई बढ रही है ।खाध्य सामाग्री आटा चावल तेल दाल और रसोई गैस में जीएसटी लगाकर आम लोगों को अतिरिक्त बोझ डाल रही है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।