भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा और मनीष दुबे का पेटरवार तेनु चौक पर पेटरवार प्रखंड भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू महतो और महामंत्री रौनक प्रसाद की ओर से अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. ये प्रदेश महामंत्री पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंने के लिए रांची से जामताड़ा जा रहे थे. इस दौरान कुछ देर के लिए पेटरवार तेनु चौक पर रुके थे जहां उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से पेटरवार प्रखंड भाजपा  अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल भी मौजूद थे.