महाजनी जुल्म व अत्याचार विरोधी आंदोलन के नायक शहीद मजरूल हसन खां (पूर्व विधायक रामगढ़)तथा आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता शहीद रामलाल महतो के 52 वां शहादत दिवस समारोह का पेटरवार के चडगी स्थित शहीद स्मारक के निकट आयोजित किया गया. सर्वप्रथम भाकपा जिला सचिव पंचानन महतो ने पार्टी का झंडोतोलन कर उन दोनों शहीदों के महान आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई.
