पेटरवार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे ललित प्रकाश व विनोद राणा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का छठे दिन दो मैच खेला गया. पहला मैच पेटरवार लीजेंडस और पेटरवार टाइटन्स के बीच खेला गया. पेटरवार लिजेंडस पहले बैटिंग करते हुए 122 रन बनाया इसके जवाब में पेटरवार टाइटन्स ने अंतिम ओवर में 123 रन बना कर यह मैच जीत लिया. इस मैच में भोलू को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
