सहयोगिनी संस्था एवं कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से गांवों को बाल विवाह मुक्त करने के लिए सघन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में मंगलवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत चरगी पंचायत  स्थित कोचिंग संस्थान में छात्र-छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी.  इस दौरान सहयोगिनी के कार्यकर्ताओं ने बच्चों के अधिकार, बाल विवाह रोकथाम, चाइल्ड एब्यूज़ सहित अन्य मुद्दों को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी. बताया गया कि अगर कहीं भी बाल विवाह होता है तो तत्काल 112 पर कॉल कर जानकारी दें. बताया कि 112  एक निः शुल्क फोन सेवा है. जो 24 घंटे दी जाती है और बच्चों को सुरक्षा प्रदान करती है. इस दौरान संस्थान के प्रोपराइटर मुरारी कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को अपने अधिकार को लेकर जागरूक होना होगा. उन्होंने कहा कि बाल विवाह, समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप है. बाल विवाह के कारण कुपोषण जैसे गंभीर बीमारियां उत्पन्न होती है. इस दौरान मुरारी कुमार ने बाल विवाह रोकथाम को लेकर छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई.  मौके पर सहयोगिनी के कार्यकर्ता सहित अन्य कई लोग शामिल थे.