नव युवक पूजा समिति तेतरिया चौक उत्तासारा की ओर से महालक्ष्मी पूजा के अवसर पर दो दिवसीय डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जायगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बोकारो जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी होंगी -उक्त जानकारी पंचायत के मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक ने दी. दो दिवसीय डांस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए एक कमिटी का गठन किया है. जिसका  अध्यक्ष उत्तासारा मुखिया देवेंद्र प्रसाद नायक, उपाध्यक्ष किरण देवी सचिव रमेश नायक, उप सचिव राजा बाबू नायक, कोषाध्यक्ष शंकर प्रसाद एवं उप कोषाध्यक्ष उमाशंकर तुरी को बनाया गया.