झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला से अनिल कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट अंतर्गत पलामू पंचायत के बड़कीकुड़ी में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिव पंचायतन प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर गाजे-बाजे के साथ 21 मई को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. यात्रा मंदिर से ऊपरटोला, बांधटोला, कोड़ाडीह, पिपराटांड़ व बरई होते हुए नदी पहुंची. जहां पंडित युगल किशोर शास्त्री, फलेंद्र पांडेय, घनश्याम पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरा गया. जय श्रीराम, जय हनुमान व हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया. यात्रा में प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, मुखिया जलेश्वरी देवी, नागेश्वर सिंह, दीपक कुमार सिंह, लखन महतो आदि शामिल थे.
