झारखण्ड राज्य के बोकारो से जे एम् रंगीला मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहें हैं कि, दामोदर नदी जो की झारखण्ड की जीवन कहलाती है उसकी स्वस्छता को लेकर दामोदर बचाव आंदोलन के सदस्यों ने बोकारो के उपायुक्त को स्मार पत्र सौंपा। इस पत्र में प्रशाशन को बताया गया है की नदी के किनारे अस्थापित प्रतिस्थानों से गन्दगी आना नदी में कम हुआ है लेकिन अभी भी सहायक नदियोँ में आने वाली गन्दगी के कारन नदी का पानी दूषित हो रहा है तथा बोकारो स्टील प्लांट का लाल पानी जो की रसायन युक्त होता है. इसे सीधे ही दामोदर में डाला जा रहा है
