सात दिवसीय प्रहरी मेला हुआ शुरू कसमार प्रखंड के खैराचत्तर के भूतपूर्व सरपंच, स्वर्गीय सुरेश जैस्वाल की याद में सात दिवसीय प्रहरी मेला का आयोजन आज से शुरू हो रहा है। यह मेला प्रतिवर्ष भूतपूर्व सरपंच की पुण्यतिथि पर 10 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित किया जाता है। तथा इस आयोजन में प्रतिदिन अलग अलग समय पर अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। तथा इस वर्ष मेला के मुख्य अतिथि श्री शतीश चन्दर झा एसडीपीओ बेरमो होंगे।
