चकमेहसी थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसका नेतृत्व राजस्व कर्मी चंदन लाल गुप्ता,मुकेश कुमार व अपर थाना अध्यक्ष शंभू कुमार सिंह ने किया।भूमि विवाद जनता दरबार में कुल 3 मामले पर सुनवाई की गई।जिसमें एक मामले में अमानत बहाल की गई।जबकि 2 अन्य मामले में अगली तिथि मुकर्रर की गई।मौके पर एएसआई नौशाद अंसारी,संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

विद्यापतिनगर। भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को स्थानीय थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। इस दौरान जनता दरबार में कुल 12 जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट 8 मामले का निष्पादन किया गया। वहीं, 4 मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई।

विद्यापतिनगर सरकारी छुट्टी के कारण शनिवार को लगाया जाने वाला जनता दरबार शुक्रवार को ही लगाया गया। अंचलाधिकारी कुमार हर्ष की उपस्थिति में जनता दरबार में कुल 3 मामले की सुनवाई की गई जिसमें दो मामले का निष्पादन किया गया।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद की सुनवाई को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 8 मामलों पर सुनवाई की गई। सीओ अजय कुमार ने बताया कि विद्यापतिनगर थाना में आयोजित जनता दरबार में 8 मामलों पर सुनवाई के लिए आवेदन मिला। जिसमें एक मामले में दोनों पक्षों की बात सुनने के बद मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जबकि सात मामले में संबंधित पक्षों को अगली सुनवाई में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया गया है। मौके पर एएसआई सुरेश पासवान, राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, चंदन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में सीओ अजय कुमार व एएसआई रंजीत कुमार की उपस्थिति में भूमि संबंधी मामले को सुना गया। इस जनता दरबार में थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों से संबंधित भूमि विवाद के आठ मामले की सुनवाई की गई। इस दौरान मामले के दोनों पक्षों के लोगों की बातों को सुनकर तीन मामले का निष्पादन किया गया। वही शेष पांच मामलों की अगली तिथि को सुनवाई की जायेगी। मामले का निष्पादन दोनों पक्षों की सहमति से किया गया। सीओ अजय कुमार ने बताया कि विभागीय आदेशानुसार प्रत्येक सप्ताह शनिवार को जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य भूमि विवाद के मामले का निपटारा स्थानीय स्तर पर ही आपसी सहमति से करना है। ताकि विवाद न्यायालय तक न पहुंचे। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार, चंदन कुमार के अलावा दर्जनों फरियादी उपस्थित थे।

विद्यापतिनगर। थाना परिसर में थानाध्यक्ष फिरोज आलम व राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा भूमि विवाद से जुड़े मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से कुल की 6 भूमि विवाद से जुड़े मामले आए जिसमें से 4 का आन स्पाट राजस्व अधिकारी वागीशा प्रियदर्शी द्वारा निष्पादित किया गया। जनता दरबार के दौरान आरओ ने बताया कि थाना क्षेत्र में भूमि विवाद से जुड़े मामले को लेकर सप्ताह के हर शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर भूमि विवादों का निबटारा किया जाता है। आज के जनता दरबार में पांच नए मामले व पूर्व के एक मामले आए। जिसमें से चार का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं दो मामले लंबित हैं जिनका भी जल्द ही निष्पादन किया जाएगा। क्षेत्र के भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर हम गंभीर हैं।

जमीन विवाद के निपटारे के लिये थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन एक दर्जन से अधिक फरियादी शामिल हुए। जनता दरबार में आठ मामले आये जिसमें से चार मामले का निष्पादन किया गया जबकि बाकियों को अगले तिथि के लिए बुलाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर प्रखंड से पियूष पुष्कर, मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते है कि इन्होने 12/1/2024 मोबाइल वाणी पर एक खबर रिकॉर्ड कराया था। जिसमे उन्होंने बताया था कि कल्याणपुर प्रखंड के सोरमार पंचायत के वार्ड 8 श्रीनाथ पारन गाव में गुरुवार की रात अचानक आग लगने से चार घर जलकर खाक हो गया था।आग लगने की घटना में राजकुमार सहनी,दिलीप सहनी,चानो देवी,धर्मेंद्र सहनी का घर जल गया था।जिससे लाखों रूपए की क्षति पहुंची थीं।इसके बाद मोबाइल वाणी पर खबर चलाने के साथ अग्नि पीड़ित को अविलंब सहायता राशि दिलाने के लिए मोबाइल वाणी ने जनप्रतिनिधि सहित सीओ कमलेश कुमार से आग्रह किया था।जिस पर सीओ कमलेश कुमार ने अविलंब हल्का कर्मचारी से स्थल निरीक्षण कराने के साथ चारो परिवार को 11- 11 हजार रुपए का चेक सहित त्रिपाल दिया है।वही मोबाइल वाणी ने एनजीओ संस्था से भी अग्नि पीड़ित को सहयोग के लिए आग्रह किया है।

चकमेहसी थाना परिसर में सीओ कमलेश कुमार,थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति कुमारी के नेतृत्व में भूमि विवाद जनता दरबार का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभागीय आदेश के आलोक में शनिवार को विद्यापतिनगर थाना परिसर में राजस्व पदाधिकारी वागीशा प्रियदर्शी व थानाध्यक्ष फिरोज आलम के नेतृत्व में भूमि विवाद को निष्पादित करने के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।