विद्यापतिनगर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बैठक प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु रंजन सिंह की अध्यक्षता में विद्यापति प्लस टू विद्यालय मऊ बाजिदपुर दक्षिण के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह हीरा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का मजबूती कार्यकर्ता है और कार्यकर्ताओं के बदौलत कामयाबी मिलती है। कार्यकर्ताओं के बिना पार्टी नहीं चल सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर बिहार के सभी जिले में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक किया जा रहा है। जिसमें कार्यकर्ताओं को अपनी बूथ कमिटी बनाकर इसकी सूची जमा करने का निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमिटियों की सूची अपने जिलाध्यक्ष को जमा कर दे। वही समस्तीपुर विधानसभा प्रभारी सुगीता सिंह ने कहा कि जिस पंचायत में कमेटी नहीं बनाई गई है, वहां जल्द ही कमेटी बनाई जाएगी। जिला प्रभारी रणविजय चौरसिया ने कहा कि नीतीश सरकार हर मोर्चा पर विफल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि जन सरोकार के मुद्दे को मजबूती से उठायें। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों को जन जन तक पहुंचाना है। चिराग ही बिहार का समुचित विकास कर सकते है। वही जिला संगठन प्रभारी सह मोहिउद्दीन नगर विधानसभा प्रभारी कैलास पासवान ने बैठक की संचालन करते हुए कहा कि लोजपा बिहार को प्रथम पायदान पर लाना चाहते है। बिहार के युवाओं की बेरोजगारी दूर करना चाहते है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान बिहार की नई दिशा दे सकते हैं। हमें उनको मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकोष्ठ की सूची जिलाध्यक्ष के माध्यम से प्रदेश कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी 2024 एवं 25 में होने वाले चुनाव कार्यकर्ता की बदौलत ही जीतेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की बात करते हुए कहा कि उनका कहना है कि संगठन नहीं तो हम नहीं। लोजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इस बैठक में मो.याकूब, फुलेंद्र पासवान, सोनू कुमार ठाकुर, अभिनाश कुमार झा, चंदन पासवान, विजय पासवान, विकास महतो, गौतम कुमार मिश्रा, राजगीर पासवान, दयानंद ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

विद्यापतिनगर। भक्त भगवान और माता गंगा के संगम स्थल विद्यापतिधाम में अंतिम सोमवारी को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। मंदिर की साफ सफाई के साथ पंडा के चौकी को कतारबद्ध किया जा रहा है। जलाभिषेक को आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए पण्डो द्वारा भरपूर मात्रा में गंगाजल, बेलपत्र, फुल मलाओ के साथ धूप अगरबत्ती, कपूर आदि की व्यवस्था किया जा रहा है। मंदिर के मुख्य पुजारी अमरनाथ गिरी, पंडा भोला गिरी, पवन गिरी, संजय बाबा आदि ने बताया कि जलाभिषेक में श्रद्धालुओ की सुरक्षा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से और प्रशासन की ओर से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बलों के साथ कमेटी के सदस्य सादे वर्दी में विद्यापति स्मारक चौक से स्टेशन तक और मंदिर परिसर में लगे रहेंगे। साथ ही मालकली पुर तिमुहानी और मिडिल स्कूल मऊ बाजिदपुर के निकट मुख्य पथ पर भारी वाहनों की रोक के लिए बैरिकेटिंग किया गया है। बाइक और छोटे वाहनों के लिए मंदिर के बगल में पार्किंग रेल परिसर में बनाया गया है। इतना ही नहीं श्रद्धालुओ को पीने के पानी की व्यवस्था मंदिर के अलावे कई जगहों पर किया गया है। ताकि श्रद्धालुओ को आने में परेशानी नहीं हो सके। वही ग्रामीणों और युवाओं द्वारा गंगा घाट से मंदिर तक और खुदनेश्वर स्थान मोरवा एवम थानेश्वर स्थान समस्तीपुर जाने वाले लोगो के लिए भी बजरंगी चौक, राजा चौक, चमथा, गढ़सीसई, मनियारपुर आदि जगहों पर रोशनी, गर्मपानी, ठंढा पानी, नींबू पानी, शर्वत फल आदि की व्यवस्था की गई है।

विद्यापतिनगर। प्रखंड के मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 में स्थित शिव मंदिर में रविवार से शुरू होने वाले 24 घंटे के राम नाम संकीर्तन अष्टयाम यज्ञ को लेकर तैयारी अंतिम दौर में है। यज्ञ को लेकर पूजा समिति से जुड़े युवाओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है, वहीं मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। पूजा समिति से जुड़े सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में इस मंदिर में विशेष हवन पूजन का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में इस वर्ष भी सावन की अंतिम सोमवारी पर 24 घंटे का राम नाम संकीर्तन यज्ञ किया जा रहा है। यज्ञ की शुरुआत 27 अगस्त को दोपहर बाद पंडित मनोज मिश्र के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया जाएगा, तत्पश्चात 24 घंटे का रामनाम संकीर्तन शुरू होगा। सोमवार को अष्टयाम की समाप्ति पर भगवान शिव एवं माता पार्वती की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह शिव मंदिर लोगों के बीच विशेष आस्था और विश्वास का केंद्र माना जाता है, श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में आस्था और विश्वास के साथ पूजा अर्चना करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं तथा भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। यही कारण है कि स्थानीय युवाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

विद्यापतिनगर। थाना के बढौना मिडिल स्कूल चौक पर मंगलवार को हुई गोलीबारी में पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर लिया है। जिसमे मोहिउद्दीनगर कल्याणपुर बस्ती टाडा गांव के एक नामजद और एक अज्ञात को आरोपित किया है। इस बाबत गोलीबारी से बाल बाल बचे बढौना गांव के धर्मेंद्र कुमार राय के पुत्र पियूष कुमार ने पुलिस को दिए बयान में कहा हैं कि मैं 17 अगस्त 23 को ए एन डी कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। मेरे बगल में एक लड़की भी परीक्षा दे रही थी। उसी को लेकर मोहिउद्दीनगर थाना के कल्याणपुर बस्ती टाडा गांव के मनोज कुमार रमन के पुत्र प्रिंस रमन ने उस लड़की का मोबाइल नंबर मांगने को हमसे कहा जिसे मैंने मना कर दिया। उसी दिन से वह लड़का मेरे साथ व्यवहार करने लगा और मोबाइल पर धमकी देने लगा। दिनांक 12 सितंबर 23 को मैं मिडिल स्कूल के निकट खरा था। प्रिंस रमन एक काले रंग की बाइक से मेरे सामने आकर धीमा किया, जिस बाइक को एक अज्ञात व्यक्ति चला रहा था। मैने देखा की प्रिंस रमन के हाथ में पिस्टल है। उसने बोला की साले आज तुम्हारा जान मार देंगे और छह गोली चलाया। मैं जान बचाकर बगल के केला के खेत में भाग गया। तबतक काफी लोग जुट गए और वह भाग निकला। तब मैंने घटना को सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने घटना स्थल से छह खोखा बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान हो गई है। अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे। वही डीएसपी दिनेश कुमार पांडेय ने घटना स्थल का जायजा लेकर जल्द कारवाई का निर्देश पुलिस की दिया है। बहरहाल गोलीबारी की घटना से गांव के लोगो में दहसत बना है।

विद्यापतिनगर। विभागीय लचर व्यवस्था के कारण प्रखंड के स्कूलों में छात्रों के लिए बनने वाला मध्यान भोजन ठप होने के कगार पर है। बताया गया हैं कि प्रखंड के 91 स्कूलों में एम डी एम की राशि विगत तीन माह से नहीं मिलने के कारण स्कूल में किराना के साथ अन्य सामने की आपूर्ति करने वाले दुकानदार भी पैसा नही मिलने से समान देने में कोताही बरत है। कई स्कूलों में शिक्षको को जेब से रुपया देने पर रहा है। राशि के अभाव में प्रखंड के 91 स्कूलों के करीब 26 हजार छात्रों की स्कूल में दोपहर के समय मिलने वाली खाना, फल, अंडा आदि बंद होने की स्थिति बनी है। जिसके कारण अभिभावकों में भारी छोभ बना है। वही शिक्षक भी परेशान बने है। इस बाबत प्रखंड एम डी एम साधन सेवी को फोन करने पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ है। बीईओ शवनम कुमारी ने बताया कि मैं बीमार हूं और छुट्टी पर होने के कारण मुझे कुछ पता नहीं है।

विद्यापतिनगर। बिहार सरकार में वित्तमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को प्रखंड के मनियारपुर व गढ़सिसई पंचायत में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की। वहीं मनियारपुर में आयोजित संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार सभी वर्गों व धर्मों के लिए न्याय के साथ विकास कर रही है। नतीजतन गरीब की झोपड़ी तक विकास दिख रहा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए अपने कार्यकाल में हुए विकासीय कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार गरीब के झोपड़ी तक नल का जल , बिजली, गली-गली में सड़क , मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा रही है। वहीं लोगों ने मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हरेश प्रसाद सिंह, जदयू नेता हरिश्चंद्र पोद्दार, मनीष यादव, दिनेश राय, राम उदगार महतो, उमाशंकर राय, देवेंद्र महतो आदि मौजूद थे।

Transcript Unavailable.

विद्यापतिनगर। प्रखंड के पंचायत समिति सभागार में पुलिस जनसंपर्क अभियान के तहत पंचायत जनप्रतिनिधियों के साथ डीएसपी नजीब अनवर ने बैठक किया। उस दौरान डीएसपी ने सभी प्रतिनिधियों से बारी-बारी से उनकी समस्याओं को जाना।

विद्यापतिनगर एक ओर बिहार सरकार द्वारा विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए अनेक कदम उठाए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रखंड के प्रायः सभी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी और संसाधनों का घोर अभाव शैक्षिक माहौल को गति देने में बाधक बना रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विद्यापतिनगर। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रखंडों में नया अस्पताल भवन बनाया जा रहा है । प्रखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।