कल्याणपुर थाने का मंगलवार को सदर सर्किल इंस्पेक्टर शिव कुमार यादव ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने लंबित पड़े कांडो का तुरंत निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया । वहीं आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उपद्रवी पर 180 सीसी एक्ट और असामजिक तत्वों पर 107 लगने का भी प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।वही थाना क्षेत्र में हो रही सरस्वती पूजा को लेकर युवा पीढ़ियां और असामाजिक तत्वों पर पुलिस के द्वारा जगह जगह पैनी नजर रखी जाएगी।वहीं जगह पुलिस पदाधिकारी सिविल लेवास में भ्रमण करेंगे इसकी जानकारी दी।मौके पर थाना अध्यक्ष राजन कुमार आदि मौजूद थे।
चकमेहसी भाजपा मंडल के सोमनाहा और मालीनगर पंचायत में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की गई! कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया।वही संचालन मंडल महामंत्री सुशील मालाकार ने किया।मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दिए जा रहे विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया!मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा,किशन कुमार मणिभूषण कुमार, राकेश कुमार,अशोक कुमार,कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे!
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के बीडीओ प्रकोष्ठ में मंगलवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बीडीओ देवेंद्र कुमार ने सभी सेक्टर पदाधिकारी के साथ बैठक की।जिसमें बीडीओ ने आगमी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं सहित पेयजल,शौचालय,बिजली आदि की व्यवस्था की तैयारी को लेकर चर्चा करते हुए विभिन्न दिशा निर्देश दिया।मौके पर अरविंद कुमार चौधरी,विवेक कुमार ,सुमित कुमार, ललन कुमार आदि सेक्टर पदाधिकारी मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड के अंचल कार्यालय परिसर में बीडीओ देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें सीओ कमलेश कुमार व राजस्व अधिकारी सुश्री विनीता को मिथिला परंपरा के अनुसार फुल माला, पाग ,चादर छाता व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।लोगों ने विदाई समारोह में उनके कार्यकाल को याद रखने की बात कही है।वहीं लोगों ने सीओ कमलेश कुमार की पदोन्नति जिला भु अर्जन पदाधिकारी के पद पर होने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।मौके पर प्रमुख कृष्णा देवी ,उप प्रमुख दीपक राय, कल्याणपुर थाने के थाना अध्यक्ष राजन कुमार, चकमेहसी थाना अध्यक्ष दिव्य ज्योति, भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिनेश कुमार, ओम विकास आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड स्थित मुक्तापुर बाजार समिति मसाला व्यवसाय के लिए प्रसिद्ध है।मुक्तापुर बाजार समिति समस्तीपुर से सटे मुक्तापुर में स्थित है। जहां राज्य के अनेक स्थानों से व्यवसाई आते है।ऐसा नही है की यह बाजार समिति में सिर्फ मसाला व्यवसाय ही होता है। यहां सब्जी,फल ,गल्ला मंडी भी है।लेकिन इसकी प्रसिद्धि मसाला के लिए खास है।इस बाजार समिति से खरीदारी के लिए कल्याणपुर,खानपुर, वारिसनगर,पूसा, सरायरंजन सहित दूर दराज के प्रखंडों के लोग आते है।खास कर रविवार के दिन यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है।जिससे करोड़ो का व्यवसाय होता है।लोगो की माने तो इस बाजार समिति में अन्य जगहों के मुकाबले सस्ते दरों पर मसाला, सब्जी,फल आदि मिलता है।जिसके कारण यहां लोगो की भीड़ उमड़ती है।वही सुध मसाला मिलने के कारण लोग यहां से खरीदारी करते है।वही खासकर शादी सहित अन्य आयोजनों के लिए थोक मूल्य पर लोग खरीदारी के लिए मुक्तापुर बाजार समिति पहुंचते है।इसकी प्रसिद्धि के कारण लोग यहां से खरीदारी करते है।वही लोगो को थोक भाव में बेहतर सामान भी उपलब्ध मिलता है।जिससे लोग यहां आना प्रसंद करते है।इस बाजार में व्यापारी भी राज्य के विभिन्न हिस्सों से आते है।वही समस्तीपुर शहर से सटे होने और समस्तीपुर दरभंगा मुख्य पथ किनारे बसे बाजार समिति में भीड़ के कारण सड़कों पर जाम लगना दिनचर्या रहता है।लोगो को जाम की समस्या भी होती है।लेकिन अगर आप भी किसी खास मौके या घरेलू सामग्री की खरीदारी करना चाहते है तो एक बार इस बाजार समिति से जरूर खरीदारी करे।आपको पैसे की बचत के साथ अच्छी क्वालिटी की घरेलू इस्तेमाल की सामग्री मिल जायेगी।
जिला परिषद सदस्य रवि रौशन कुमार ने शनिवार को कल्याणपुर प्रखंड के गोराई गांव के शिमला में भुस्खलन में मरे मजदूरों राकेश कुमार व राजेश राम के परिजनों से मिलकर ढाढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।बता दे की बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुए भुस्खलन में पत्थर गिर जाने से शेल्टर में सो रहे गोराई के दो मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी।जिसके बाद बीते गुरुवार को दोनो मृतक मजदूर का शव गांव पहुंचा था।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय ठहरा सिमरी में शनिवार को कक्षा एक से तीन के बच्चो के बीच एफएलएन बैग व किट का वितरण किया गया। बैग किट 90 बच्चो को दिया गया।जिससे बच्चो के चेहरे पर खुशी छा गई।प्राचार्य मनोज कुमार ने बताया की बिहार शिक्षा परियोजना से प्राप्त एफएलएन बैग किट का वितरण किया गया।मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मीना देवी, सचिव मंजू देवी,नेहरू युवा केंद्र के मोहम्मद एजाज,शिक्षक शैलेंद्र कुमार, संजू कुमारी,पूनम कुमारी आदि मौजूद थे।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के कल्याणपुर पंचायत में भाजपा उतरी मंडल अध्यक्ष तेज नारायण प्रसाद राम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव चलो अभियान चलाया।जिसमें बूथ संख्या 119 महादलित टोला में महिला मोर्चा अध्यक्ष कामिनी झा ,सुमन कुमारी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य जानकी देवी, गांव चलो अभियान सह संयोजक मुन्ना सिंह, प्रभाकर शर्मा, बलिराम शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार, जगदौन सदा ने केंद्र की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगो को दी।वही कल्याणपुर पंचायत के मिर्जापुर गांव के बूथ संख्या 115,116 पर निर्मला देवी, नीतू देवी, अकली देवी, सुशीला देवी, सुनीता देवी, ललिता देवी, अनीता देवी, राजकुमारी देवी, मीरा देवी, इंदु देवी ने गांव चलो अभियान में लोगो को केंद्र की योजना की विस्तार से जानकारी दी।
कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कल्याणपुर दक्षिणी मंडल के अजना पंचायत के फुलहारा गांव के बूथ संख्या 204 और 205 पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओ ने गांव चलो अभियान चलाया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।वही इसकी अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुधीर शर्मा और संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा ने करते हुए पीएम विश्वकर्मा योजना की विस्तार से जानकारी आम लोगो को देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की।मौके पर सोनू महतो , उप सरपंच राजनंदन महतो, नीलम देवी, कंचन देवी, उर्मिला देवी, शीला देवी, दुर्गा देवी, बसंत महतो, राज किशोर महतो, सुरेश पंडित आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
ठंड का उतार चढ़ाव जारी है।धूप के बाबजूद शुक्रवार को दिन का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा।जो सामान्य से करीब 3 डिग्री कम है।वही न्यूतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम बताया गया है।इस दौरान करीब 6 किमी प्रति घंटा की गति से जारी पछुआ हवा के कारण कनकनी दिन भर बरकरार रही।मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते है।हालाकि मौसम शुष्क रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताया है।डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 14 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।जिसके अनुसार इस अवधि में औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की गति से अगले दो दिनों तक पछुआ और उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है।