झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला से राजकुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार प्रदान करने में आने वाली बधाओं को दूर करना न केवल सरकारों बल्कि नागरिक समाज संगठनों और सामाजिक आंदोलनों के लिए भी एक आहान है। क्योंकि इनमें से कई बढ़ाएं सामाजिक और संस्कृति प्रथाओ में निहित है। इस नीतिगत संक्षिप्त रिपोर्ट में कृषि भूमि पर महिलाओं की भूमि अधिकारों की प्राप्ति में मौजूद कमियों को रेखांकित किया गया और महिलाओं के पक्ष में निजी स्वामित्व वाली महिला भूमि के उत्तराधिकार पट्टे और संयुक्त स्वामित्व में संरचनात्मक बधाओ को दूर करने के लिए उद्देश्य से तत्काल सामूहिक कारवाई का आहान किया गया।
