मोतिहारी। जिले में लोगों ने पाक कीचड़ से सराबोर हो होली का आनन्द लिया। कोटवा के दिलमन छपरा में  सुबह से बच्चे रंग खेलने के लिए उत्साहित थे, युवाओं की भागीदारी फगुआ गीत गाते व थिरकने में देखी गई। सभी लोग हनुमान मंदिर परिसर में “राम खेले होली,,,,सहित कई होली पारम्परिक गीतों के धुनों पर थिरके। महाजन, गुडू सिंह, डब्लू सिंह, भूषण सिंह, अनोज सिंह, कुमार ओमकार, राजेश सिंह, संतोष सिंह, बबन सिंह की टोली ने गांव के गली-गली में घूम कर होली गीत आह्लादित करने वाली धुन गा कर मथुरा व वृंदावन की होली से साक्षात्कार कराया। लोग छतों से राह चलते लोगों पर गुब्बारों से रंग बरसा रहे थे। बच्चों की टोलियां रंगों से भरी पिचकारी लेकर होली खेलने निकल पड़ी थी। उन्हें पानी वाली होली खेलने में मजा आ रहा था। बच्चियों की टोली भी सामुहिक रुप से एकत्र होकर होली खेली गई। जिले में सड़कों पर पुलिस ने जांच अभियान भी चला रखा था। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नही थी। शाम के समय पुलिस सड़को पर ज्यादा नजर आई।