नीतीश कुमार की 9वी बार मुख्यमंत्री बनने पर चारों तरफ से आ रही है बधाई, बिहार पूर्वी चंपारण घोड़ासहन बिहार प्रदेश महासचिव (किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ) के जदयू नेता अनिल कुशवाहा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के नये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को हृदय से धन्यवाद देता हूॅं। उन्होंने समय रहते हुए बिहार के विकास के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किया। बिहार उनका परिवार है और अपने परिवार का चिन्तन करते हैं, दिन रात विकास के लिए लगे रहते हैं।राजद गठबंधन के साथ कुछ ठीक नहीं चल रहा था। जिसको लेकर नया गठबंधन किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री बनायें गये है सम्राट चौधरी एवं विजय सिन्हा उन्हें भी हृदय से साधुवाद दिया है। तथा मंत्री पद के शप्त लिए सभी मंत्रियों को भी साधुवाद दिया है।अब बिहार की तरक्की जोरों पर होगी।