सुगौली संवाद सहयोगी स्थानीय रेल पुलिस ने बच्चा चोर महिला को गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार प0 चंपारण के बेतिया से एक महिला ने बच्चा चोरी कर फरार हो गई।जिसके बाद बच्चे के पिता ने नगर थाना बेतिया में मझौलिया थाना के महिला नजमा खातून को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया।जिसकी सूचना सुगौली रेल पुलिस को मिली।सूचना मिलते ही रेल पुलिस सक्रिय हो गई।बुधवार की देर शाम रेल पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।जिसके बाद महिला के निशानदेही पर बच्चा को बरामद कर लिया गया।रेल पुलिस ने बच्चा को सुपुर्द कर लिया।पुलिस मामले की करवाई में जुटी हुई है।