बंजरिया पंडाल चौक पथ पर तीन जून की रात ढाई बजे यात्री बस पर सवार व्यवसायी से तीस लाख रुपये की लूट मामले में पुलिस ने बुधवार को 18.50 लाख रुपये बरामद कर लिया। लूट की राशि के साथ दो बदमाशों को भी दबोच लिया। बदमाशों के पास से तीन सेलफोन भी बरामद किया गया है। एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों में राकेश झा आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। गिरफ्तार बदमाशों में सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के राकेश झा व प्रशांत सिंह शामिल है।
