बंजरिया थाना के सिघिया सागर गांव के नुरनेशा खातून को गांधी चौक पर चाकू मार जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने पुलिस को बताया है कि हेनरी बाजार से ही एक लड़का पीछा करते आ रहा था। रास्ते में कई बार मना भी किया। इस बीच गांधी चौक पहुंचते ही गाली गलौज के बाद चाकू से हमला कर दिया। जख्मी महिला के बयान पर दारोगा टोला के युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।