एनआईए का वांटेड व प्रतिबंधित संगठन पीएफआई का संदिग्ध युवक मोहम्मद इरशाद आलम पूर्वी चंपारण के मेहसी से गिरफ्तार हो गया है। शुक्रवार को एटीएस व जिला पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर उसे दबोच लिया। वह मेहसी थाने के हरपुर गांव का है। उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये गये हैं। एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिये थाने पर लाया गया है। पूर्व में भी मेहसी से एनआईए ने पीएफआई के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया था।
