बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघिया सागर से रविवार शाम को शराब बिक्री करते एक महिला को युवकों द्वारा पकड़ पुलिस को सौप दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का नाम ललिता देवी है। जो रविवार शाम को गांव में चुलाई शराब बिक्री कर रही थी। जिसे सिंघिया सागर के यूथ एसोसिएशन द्वारा पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सिंघिया सागर में ग्रामीण युवकों ने एक कमिटी बनाकर शराब बनाने वाले के खिलाफ अभियान चलाया है।
