चकाई प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर कोरोना जाँच किया जा रहा है. इससे लोगों को काफी सुविधा हो रही है. जानकारी देते हुए आशा पर्यवेक्षक सुनील प्रसाद नें बताया इसके तहत हर गाँव में जाँच शिविर लगाया जायेगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकाई बाजार स्थित सरकारी बस पड़ाव अब पूरी तरह अतिक्रमण का शिकार होकर रह गया है.सरकारी बस पड़ाव में बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट के बसों के रुकने के स्थान पर स्थानीय दबंग निजी वाहन मालिकों द्वारा अपने अपने वाहनों के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चकाई बाज़ार स्थित परियोजना बालिका +2 उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज मंडल द्वारा एससी एसटी छात्राओं से जबरन विकास शुल्क वसूलने के मामला प्रकाश में आया है।जबकि एससी एसटी छात्राओं का विकास शुल्क सरकार द्वारा माफ है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटार पहरी गांव में स्थित अति प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों नें पूजा अर्चना में भाग लिया। जानकारी देते हुए ग्रामीण मुरलीधर मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, धनंजय मिश्रा, बंशीधर मिश्रा, अवध किशोर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, सुनील मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, वरुण मिश्रा, कैलाश दुबे, दिलीप दुबे, विजय दुबे, अमरेश मिश्रा, मिठू सिंह, राजू सिंह, मुकेश यादव, अकलू यादव आदि नें बताया कि प्रत्येक वर्ष भादो मास में ग्रामीणों द्वारा एक माह तक दुर्गासप्तसती का पाठ किया जाता है। वहीं समापन के दिन हवन करने के साथ ही दर्जनों ब्राह्मण एवं कन्याओं को खीर भोजन कराया गया। ग्रामीणों नें बताया कि यह परंपरा दशकों से चली आ रही है।
चकाई बालू का किल्लत झेल रहे प्रखंड के मजदूर तबके के लोगों ने बालू उठाव को लेकर मंगलवार को लगभग आधे घण्टे तक चकाई मुख्य चौराहे को जाम कर दिया।मौके पर मौजूद जाम कर रहे दर्जनों प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमलोग बालू की समस्या से जूझ रहे है जिस कारण पक्कीकरण का सारा कार्य रुक गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार जिला स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई है । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल भी उपस्थित हुए । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
