चकाई प्रखंड अंतर्गत पेटार पहरी गांव में स्थित अति प्राचीन काली मंदिर में मंगलवार को वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीणों नें पूजा अर्चना में भाग लिया। जानकारी देते हुए ग्रामीण मुरलीधर मिश्रा, महेंद्र मिश्रा, धनंजय मिश्रा, बंशीधर मिश्रा, अवध किशोर मिश्रा, गोपाल मिश्रा, सुनील मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, वरुण मिश्रा, कैलाश दुबे, दिलीप दुबे, विजय दुबे, अमरेश मिश्रा, मिठू सिंह, राजू सिंह, मुकेश यादव, अकलू यादव आदि नें बताया कि प्रत्येक वर्ष भादो मास में ग्रामीणों द्वारा एक माह तक दुर्गासप्तसती का पाठ किया जाता है। वहीं समापन के दिन हवन करने के साथ ही दर्जनों ब्राह्मण एवं कन्याओं को खीर भोजन कराया गया। ग्रामीणों नें बताया कि यह परंपरा दशकों से चली आ रही है।
