राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एके पांडे ने सोमवार को प्रखंड के माधोपुर स्थित महावीर वाटिका का जायजा लिया . इस दौरान मुख्य संरक्षक ने रेंजर राजेश कुमार के साथ वाटर पार्क, कल्पतरू, वन, हेलीपैड, डाक बंगला, हाई मास्क लाइट, झूला, सीता वन सहित अन्य जगहों का मुआयना किया और पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए.पूछे जाने पर उन्होंने कहां की चकाई क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा यह पार्क.यहां बच्चों से लेकर बूढ़ों तक के मनोरंजन का खास ख्याल रखा गया है. हट से लेकर हेलीपैड तक की व्यवस्था है. अगर कोई व्यक्ति 2 या 3 दिन के सुकून की तलाश में आएंगे तो उन्हें भी निराशा हाथ नहीं लगेगी. क्षेत्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखकर इस पार्क के बगल में ही एक विशाल नर्सरी बनाया गया है जिसमें इस क्षेत्र से विलुप्त हो रहे सखुवा, महुआ जैसे कई पौधों को बड़ी संख्या में उगाया जा रहा है.मौके पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक भागलपुर अभय कुमार बांका डीएफओ राजीव रंजन साथ मे चकाई रेंजर राजेश कुमार,वन पाल बिनोद कुमार चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। इससे पूर्व सभी पदाधिकारी सबसे पहले 2020 का वन रोपण चौफला जाकर मुआयना किये,उसके बाद गंगटी नर्सरी में जाकर वहां का भी जायजा लिए फिर इको पार्क में घूम घूम कर सभी जगहों का मुआयना किये तथा रेंजर राजेश कुमार को कई आवश्यक दिशा-निर्देश
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जमुई जिला के चकई प्रखंड से जय कुमार शुक्ल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रखंड के सीडीपीओ कार्यालय में खोला गया पोषण परामर्श केंद्र। विस्तारपूर्वक खबर के लिए क्लिक करें ऑडियो पर
गरीब की थाली से हरी सब्जी बिल्कुल ही गायब हो गया है। सब्जी विक्रेता बिल्टू कुमार नें सब्जियों का भाव बताते हुए कहा कि कद्दू 25 से तीस रुपैया प्रति पीस, पटल 60 रुपये किलो, करेला 40 रुपये किलो, टमाटर 100 रुपये किलो सब्जी मंडी में मौजूद ग्राहकों नें बताया कि हरी सब्जी खरीदना अब मुश्किल हो रहा है। हरि सब्जी की जगह चना, चना दाल, सोयाबीन बरी इत्यादि वैकल्पिक चीजों का प्रयोग करना पड़ रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कुशल एवं अकुशल श्रमिकों को जीविकोपार्जन का अवसर प्रदान करने एवं ग्रामीण विभाग अंतर्गत स्वच्छता परिसर निर्माण, मनरेगा, योजनाओं का कार्यान्वयन, आवास निर्माण के कार्य मे तेजी लाने हेतु जिला पदाधिकारी जमुई के आदेश के आलोक में चकाई प्रखंड परिसर स्थित अम्बेडकर भवन में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के ठाढी पंचायत के तेतरिया गांव के दर्जनों जनवितरण के लभुकों ने स्थानीय डीलर अंशु रानी पर खाद्यान्न वितरण में अनिमितता बरतने का आरोप लगाते हुए प्रखंड स्थित एमओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया तथा इसकी लिखित शिकायत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार से की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
उच्च विद्यालय दुलमपुर में गठित स्टूडेंट पुलिस केडेट के बच्चों नें चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार से मुलाकात कर थाना में होने वाले कार्यप्रणाली को समझा. दर्जनों की संख्या में उपस्थित वर्ग नवम के छात्र एवं छात्राओं को थानाध्यक्ष राजीव कुमार द्वारा थाना के कार्यप्रणाली पर चर्चा करते हुए कर्तव्य पर तैनात पदाधिकारी के कार्य, महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के क्षेत्राधिकार, हाजत इत्यादि पर विस्तार से जानकारी बच्चों को दी गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकाई।बरमोरिया गांव में डायन का आरोप लगा एक महिला को पीटा , चकाई थाना में मामला दर्ज
चकाई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना में लूट धड़ल्ले से जारी है। आए दिन मुखिया, आवास सहायक एवं बिचौलियों पर लाभुकों से अवैध वसूली का आरोप लगाया जाता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
