Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जदयू प्रदेश संगठन सचिव सिंधु पासवान ने रविवार को सिकंदरा विधानसभा के खैरा प्रखंड के हरनी गाँव में स्वर्गीय नारायण तांती के निधन की सूचना मिलने के उपरांत उनके घर पहुँचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर दुख की घड़ी में परिवार को ढाढस बंढाया,बता दें कि स्वर्गीय नारायण तांती क्षेत्र के जाने-माने अमीन थे उनका निधन शुक्रवार को ईलाज के दौरान हो गया था।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड से तरुण मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, चकाई प्रखंड अंतर्गत बोंगी पंचायत के बिंदली गांव में झामुमो की एक बैठक सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधान सभा में झामुमो के घोषित उम्मीदवार पृथ्वीराज हेम्ब्रम ने लोगों को संबोधित करते हुए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सपने के बिहार को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। वहीं इस अवसर पर दर्जनों लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर कांग्रेस दास, राजकुमार दास, जोसलिन सोरेन, कुलदीप कुमार, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चकाई प्रखंड अंतर्गत सरौंन पंचायत के चरघरा गांव में अजय नदी पर अवस्थित पूल पूरी तरह जर्जर हो गया है। यह पूल सरौंन पंचायत के कई गांवों के लिए अति महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह कई गांवों को सरौंन मुख्य बाजार से जोड़ता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

वज्रपात से एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई.मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के घुटवे पंचायत अंतर्गत घघरी गांव निवासी बैकुंठ यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

पूर्व विधायक सुमित सिंह नें सरौंन पंचायत के कई गांवों का दौरा कर जन संवाद कार्यक्रम चलाया। वहीं सरौंन बाजार में आयोजित नुक्कड़ सभा में सुमित कुमार सिंह नें कहा कि वे जाति, धर्म और संप्रदाय के आधार पर कभी राजनीति नहीं किया और न आगे करेंगे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई थाने द्वारा चलाए गए गिरफ्तारी अभियान में दो फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी नें बताया कि कोरिया गांव निवासी सुरेश यादव एवं दलनीडीह गांव से निर्मल साव को गिरफ्तार किया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चन्द्रकांत सेवा ग्रामीण फांउडेशन ने आठारह सौ दिन आपके द्वारा में जमुई जिले के प्रखंड सोनो चकाई में लड़की एवं लड़को को प्रशिक्षण जैसे स्वास्थ्य .ब्यूटी पार्लर . सिलाई . मुर्गी पालन 45 दिन का ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है ! विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

 प्रखंड के ठाढी पंचायत के  तेतरिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने डीलर अंशु रानी पर अनिमितता का आरोप लगाते हुए सोमवार साढ़े 11 बजे को चकाई मोड़ जाम कर दिया.वही इसके पूर्व लभुकों ने एमओ कार्यालय के समक्ष भी प्रदर्शन किया .जाम में शामिल लाभुक ललित देवी,उमेश यादव,अशोक पासवान,रशिका मरांडी,रामदेव तांती,बालकिशुन यादव,गोलकी देवी,कुंदन कुमार,पवन कुमार, जट्टू हासदा,मंझला मरांडी,दिलीप पासवान,हिरू तुरी ,सुनील मरांडी,संजय पासवान,बाबुलाल मुर्मु,सोमरा मरांडी,मदन दास,बिमली देवी आदि ने बताया कि तेतरिया गांव के डीलर मनमाने ढंग से मनमाने स्थान पर राशन बितरण करती है.पुर्व में जहां से हमलोग राशन  का उठाव करते थे वहां से जनवितरण का दुकान हटाकर वह अपने घर दोतना ले गयी है जिस कारण वार्ड संख्या 4 ,8 एवं 9 के सैकड़ों लभुकों को 15 किलोमीटर दूर दोतना गांव जाकर  राशन का उठाव करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा.उन्होंने बताया कि 4 दिन पूर्व भी हम सबों ने एमओ को लिखित आवेदन देकर राशन तेतरिया गांव में ही बितरण करवाने का आग्रह किया था जो महज आधा किलोमीटर दूर है.मगर इसपर एमओ द्वारा कोई कार्रवाई या निर्णय नही लिया गया जिस कारण हम सभी पीड़ित लाभुक सड़क जाम करने को विवश हुए हैं। जब तक हमारी समस्या का समाधान नही होगा हमलोग जाम,प्रदर्शन जारी रखेंगे.वही किसी भी स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी के जामस्थल पर नही पहुँचने से जाम जारी है.वही जाम लग जाने से चकाई मोड़ के आसपास लगभग एक किलोमीटर तक बड़े एवं छोटे वाहन जाम में फंस गये है जिस कारण वाहन में सवार यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.लाभुकों का मांग है कि जब तक एमओ या बीडीओ,सीओ कोई आकर हमें आश्वासन नही देते हैं तब तक जाम नही टुटेगा।समाचार प्रेषण तक जाम जारी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।