बिहार राज्य के जमुई जिला के चकाई प्रखंड से तरुण मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, चकाई प्रखंड अंतर्गत बोंगी पंचायत के बिंदली गांव में झामुमो की एक बैठक सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधान सभा में झामुमो के घोषित उम्मीदवार पृथ्वीराज हेम्ब्रम ने लोगों को संबोधित करते हुए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सपने के बिहार को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। वहीं इस अवसर पर दर्जनों लोगों को झामुमो की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर कांग्रेस दास, राजकुमार दास, जोसलिन सोरेन, कुलदीप कुमार, अजीत यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।