Transcript Unavailable.

शनिवार को भाकपा माले पंचायत कमिटी बोंगी की एक बैठक सिमराढाब मध्य विद्यालय में हुई। बैठक में बोंगी पंचायत में पिछले आठ महीने से बिजली नहीं होने के बावजूद बिजली विभाग द्वारा लाभुकों को बिजली बिल भेजने के विरुद्ध पंचायत के मलकपुर झंडा मैदान में धरना देने का निर्णय लिया गया।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

हरितालिका तीज पूरे प्रखंड में सुहागन महिलाओं द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को निराहार और निर्जला किया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग पर सरौंन के चिलखारी मोड़ के समीप गुरुवार की अहले सुवह सब्जी लदा एक पिकअप वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त पिकअप गिरिडीह की ओर से चकाई की तरह आ रही थी। तभी चिलखारी मोड़ के समीप टायर फट जाने से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। वहीं गाड़ी में सवार एक महिला का सर फट गया। इधर घटना की सूचना पाकर अवर निरीक्षक देव कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तथा गाड़ी को दुरुस्त करा कर गंतव्य के लिए रवाना करा दिया।

बारिश के झकोरे से किसानों के चेहरे खिले चकाई प्रखंड में पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश एवं फुहार से किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं.रुक रुक कर हो रही बारिश के झकोरों से जहां सूखे हुए खेतों में पानी भरने से धान सहित अन्य भदवा फसलों में पुनः हरियाली छा गई वही खेतों में लगे धान के पौधे भी लहलहाने लगे है.कई किसानों ने बताया कि प्रखंड में पिछले 10 दिनों से बर्षा नही होने के कारण धान के ऊपर वाले खेत सूखने लगे थे तथा सिंचाई के अभाव में धान के पौधे लाल होने लगे थे जिस कारण किसान परेशान हो उठे थे तथा भगवान इंद्र से बर्षा की कामना करने लगे थे.बताया जाता है कि समुद्री तूफान के कारण दो दिनों से बारिश हो रही है तथा अगले तीन दिनों तक और अधिक तेज बर्षा होने की संभावना है.जो भी हो चकाई जैसे पठारी इलाके में ये चक्रवाती तूफान से होने वाली बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है।जिस कारण किसानों में ख़ुशी देखी जा रही है.

Transcript Unavailable.

जमुई जिले के चकाई प्रखंड के पेटरप्रहरी पंचायत के उरबा ग्राम निवासी मुन्ना शर्मा बताते हैं की उन्हें नया राशन कार्ड दो माह पहले मिल गया है लेकिन राशन नहीं मिल पा रहा है

Transcript Unavailable.