गोला वाली मां दुर्गा का पट खुलते ही मां दुर्गा की पूजा अर्चना हेतु श्रद्धालुओं का तांता लग गया. इसके पूर्व लगभग 11 बजे के करीब विद्वान पंडितों द्वारा पूरे बेदिक पद्धति से मां दुर्गा की पूजा कर तथा प्राण प्रतिष्ठा कर मां दुर्गा को पिंडी पर आरूढ़ कराया गया उसके उपरांत मंदिर का पट श्रद्धालुओं के पूजा एवं दर्शन के लिये खोल दिया गया.वही इस मौके पर गोला दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा सभी श्रद्धालुओं से मास्क लगाने तथा का से कम दो गज की दूरी बनाकर पूजा करने की अपील की गई.श्रद्धालुओं ने इसका पालन भी किया.वही बीते शुक्रवार की रात गोला मंदिर के पुजारियों द्वारा मंदिर के सामने स्थित बेल के बृक्ष के नीचे मां बेलभरणी की पूरे विधि विधान के साथ आवाह्न पूजा कर उन्हें दुर्गा मंदिर स्थित पिंडी पर बैठाया गया.बताते चलें कि इस साल पुलिस प्रशासन के दिशा निर्देश पर अमल करते हुए मंदिर परिसर में ना तो पंडाल लगाया गया और ना ही लाइटिंग तथा साज सज्जा की गई.वही मंदिर परिसर के मैदान में दुकानें भी समिति सदस्यों द्वारा रोक लगा देने पर ब्यवसाइयों ने नही लगाई जिस कारण दसहरा की रौनक फीका पड़ा.मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित चक्रपाणी मिश्र ने बताया कि आगामी शनिवार को रात्रि 11 बजे से निशा बलि तथा रविवार सुबह 7 बजे से नवमी यानि छेद की बलि दी जाएगी. वही सोमवार को बिजयदशमी के दिन संध्या को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा.मौके पर कन्हाई लाल गुप्ता ,भुवनेश्वर पासवान,अमरनाथ चौधरी, अर्जुन यादव,रवि रंजन पांडे,पुजारी चक्रपाणी मिश्र,चन्द्रधर मिश्र,महेश मिश्र सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा नक्सलियों पर लगाम लगाने हेतु थानाक्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित पंचायत बोंगी एवं बरमोरिया का दौरा किया.इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोंगी और बरमोरिया पंचायत में आठ बूथ पड़ता है.किस बूथ पर कितनी अर्धसैनिक बलों को लगाना है इसी को चिन्हित किया गया ताकि नक्सली सहित कोई भी असमाजिक तत्व विधानसभा चुनाव को प्रभावित नही कर सके.उन्होंने आगे बताया कि चुनाव में डीपुटेसन को लेकर पूर्व में 5 कम्पनी अर्धसैनिक बल को मंगाया गया था . वही आज शुक्रवार को भी 5 कम्पनी मंगाया गया है .इसके अलावे औऱ 10 कम्पनी सीआरपीएफ को मंगवाना है.वही उन सभी को कहां कहाँ तथा कौन से पंचायत में किस बूथ पर तैनात करना है इसकी समीक्षा की जा रही है.वही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सड़क दुर्घटना में युवक घायल चकाई चकाई देवघर मुख्य मार्ग पर प्रखंड कार्यालय के सामने एक बाइक के पलटी मार देने से उस पर सवार दीपक कुमार घायल हो गया .वही स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज हेतु निजी क्लिनिक ले जाया गया जहां वह इलाजरत है.घायल युवक दीपक कुमार ने बताया कि उसका घर कटोरिया है तथा वह अपने घर जा रहा था.इसी बीच सामने से आ रहे ऑटो से बचने के दौरान बाइक पलट गई.
बीते मंगलवार को विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आब्जर्बर जीवन बाबू द्वारा प्रखंड कार्यालय में सभी सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए गये दिशा निर्देश का असर दिखा | बुधवार को सभी सेक्टर पदाधिकारियों द्वारा मतदान केंद्र जाकर वहां की साफ सफाई की गई | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
चकाई बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण वहां खरीदारी करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानदार अपना सामान बाहर रखते हैं इसके कारण अक्सर जाम रहता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शारदीय नवरात्रि हुआ प्रारंभ इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आज प्रखंड के सभी दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना की। दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित ने बताया कि आज मां के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आसन्न विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा असमाजिक तत्वों द्वारा चुनाव को प्रभावित करने से रोकने हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चाकाई गिरीडीह मुख्य मार्ग पर चकाई थानाक्षेत्र के कॉलेज मोड़ के समीप बेरियर लगाकर शुक्रवार को चकाई पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
