चकाई गिरीडीह मुख्य मार्ग पर वायरलेस मोड़ के समीप सुबह 6 बजे के करीब एक ट्रक के चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया।घायल की पहचान प्रखंड के खास चकाई निवासी उपेंद्र शर्मा के रूप में हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई गिरिडीह मुख्य पथ पर जम्हरा मोड़ के समीप गुरुवार को एक मारुति द्वारा चकमा दे देनें के कारण मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर चकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गंभीर रूप से घायल अरुण सिंह को ईलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल भेजा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को  जागरूक करने के लिए मंगलवार  को खैरा प्रखंड के बङीबाग गाँव में जीविका के द्वारा जीविका से जुड़ी  सदस्यों तथा अन्य ग्रामीणों महिलाओं को आगामी चुनाव के इस महापर्व में  शामिल होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दुलमपुर पंचायत के पतौवा गांव स्थित मैदान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में बिहार एवं झारखंड के कुल 16 टीम नें भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया दिनेश यादव नें चितरडीह एवं जोजोटोला के बीच हुए उद्घाटन मैच में किक मारकर किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

विधानसभा चुनाव में चकाई से कुल 14 प्रत्याशियों नें नामांकन कराया। लेकिन एक निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद यादव के नाम वापसी के साथ ही अब मैदान में कुल तेरह प्रत्याशी शेष बचे हैं। ऐसे में जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे उम्मीदवारों की गतिविधियां क्षेत्र में काफी तेज हो गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई थानाक्षेत्र के गुड़ियाडीह गांव में अवैध रूप से मोरम उठाव करते एक जेसीबी सहित दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी नें बताया गुप्त सूचना मिली थी कि गुड़ियाडीह में अवैध रूप से मोरम का उठाव किया जा रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मंगलवार को यूको बैंक चकाई के समीप स्थित एक मकान में पूर्व विधायक सह निर्दलीय प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह की उपस्थिति में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वहाँ एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी तादात में पूर्व विधायक के समर्थक मौजूद थे।

विधानसभा चुनाव 2020 में चकाई विधानसभा से पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह को जदयू प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. रविवार को पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय की अध्यक्षता में बुलाई गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर पृथ्वीराज हेंब्रम उर्फ पौलुस हेम्ब्रम 8 अक्टूबर को नामांकन करेंगे। उक्त आशय की जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कुलदीप कुमार दास ने दी। वहीं चकाई विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा बामदह गांव निवासी पृथ्वीराज हेम्ब्रम को टिकट दिए जाने के बाद उनके समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।

विधानसभा चुनाव आते ही नेताओं का क्षेत्र में दौरा शुरू हो गया है। इस बीच पिछले चुनाव के दौरान नेताओं द्वारा जनता से किया गया कई वादा आज भी वादा ही बनकर रह गया है। अब चुनाव में नेताओं को उनके द्वारा किए गए वादों की याद जनता मुखर होकर दिला रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।