मंगलवार को चन्द्रमंडीह पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक बोतल विदेशी शराब को भी बरामद किया गया। वाहन मालिक पटना जिले अंतर्गत मोकामा थाना के मोर गांव निवासी आशीष रंजन को नशे के हालात में गिरफ्तार किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

लोजपा नें नीतीश को उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प सोमवार को चकाई प्रखंड के माधोपुर में लोजपा नेता विन्देश्वरी पासवान की अध्यक्षता में लोजपा की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं नें एक सुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री पासवान नें कहा कि लोजपा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री स्वीकार कर सकती है लेकिन नीतीश कुमार को कभी नहीं। नीतीश कुमार सत्ता लोभी व्यक्ति हैं। उनका केवल एक उद्देश्य सत्ता हासिल करना है। बिहार में विकास के नाम पर सिर्फ लूटने का काम किया गया। इस बार विधानसभा चुनाव में लोजपा उन्हें सत्ता से बेदखल कर विकास की राजनीति करने वाले को मदद करेगी। मौके पर राकेश पासवान, विकाश वर्मा, नागेश्वर यादव, लखन पासवान, सुरेश यादव,लखन यादव, गंगाधर पासवान, प्रेम यादव, डोमन पासवान, महाराज पासवान , नन्दकिशोर पासवान, उदय पासवान सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

प्रथम चरण में हो रहे चकाई विधानसभा के चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सोमवार को पांच कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान चकाई पहुंचे उक्त जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने बताया कि फिलहाल दुलमपुर, धमना, चंद्रमंडीह, बामदाह एवं सरोन में एक एक कंपनी अर्धसैनिक बल के जवान को तैनात किया गया है.चकाई प्रखंड में दो कंपनी  सीआरपीएफ के जवान और आने की संभावना है .जो पूरे क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन एवं फ्लैग मार्च चुनाव पूर्व करने का काम करेगी. उन्होंने बताया कि चकाई विधानसभा में सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया है. इसके  अलावा भी बीएमपी, सैप जवान एवं अन्य दल मतदाताओं एवं बूथ की सुरक्षा में तैनात रहेंगे. बॉर्डर इलाके को सील कर सभी वाहनों की जांच निरंतर जारी है. पुलिस प्रशासन के द्वारा भी अपराधियों की धरपकड़ के लिए समकालीन छापेमारी अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है.इसके अलावे चकाई कॉलेज मोड़ एवं बाशुकीटांड़ चौक के पास बैरियर लगाया गया है जहां बड़े छोटे वाहनों की सघनता से जांच पड़ताल पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

चकाई थाना क्षेत्र के उच्च विद्यालय सिमरिया में गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों नें कमरे में लगे ताला को तोड़कर लगभग एक लाख मूल्य के सामानों की चोरी कर ली। जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबालक पंडित नें बताया कि 1 अक्टूबर को 4 बजे विद्यालय बंद कर सभी शिक्षक घर चले गए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

चकाई विधानसभा में पहले चरण में 28 अक्टूबर को मतदान है। लेकिन अब तक किसी भी पार्टी द्वारा औपचारिक रूप से अपनें प्रत्याशी की घोषणा नहीं करने से चर्चाओं का बाजार गर्म है। वहीं टिकट की रेस में शामिल सभी दावेदार राजधानी पहुंचकर अपना-अपना टिकट पक्का करने की जुगत में जुट गए हैं।

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। इसी के तहत आठ लोगों पर अपराध नियंत्रण की धारा 3 अर्थात सीसीए 3 लगाया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई जिला से तरुण मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, चकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत फ़रियाताडीह पंचायत के दुलैया गांव से मारपीट के एक आरोपी अनोज ठाकुर को पुलिस नें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने दी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के जमुई जिला से तरुण मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि, शनिवार की दोपहर चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के नेतृत्व में चकाई मुख्य चौक पर जलाए गए बाईक जांच अभियान के दौरान शराब के साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी नें बताया कि बाईक जाँच अभियान चलाया जा रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।