पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने आगामी 28 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने तथा नक्सलियों पर लगाम लगाने हेतु थानाक्षेत्र के अतिनक्सल प्रभावित पंचायत बोंगी एवं बरमोरिया का दौरा किया.इस बारे में पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बोंगी और बरमोरिया पंचायत में आठ बूथ पड़ता है.किस बूथ पर कितनी अर्धसैनिक बलों को लगाना है इसी को चिन्हित किया गया ताकि नक्सली सहित कोई भी असमाजिक तत्व विधानसभा चुनाव को प्रभावित नही कर सके.उन्होंने आगे बताया कि चुनाव में डीपुटेसन को लेकर पूर्व में 5 कम्पनी अर्धसैनिक बल को मंगाया गया था . वही आज शुक्रवार को भी 5 कम्पनी मंगाया गया है .इसके अलावे औऱ 10 कम्पनी सीआरपीएफ को मंगवाना है.वही उन सभी को कहां कहाँ तथा कौन से पंचायत में किस बूथ पर तैनात करना है इसकी समीक्षा की जा रही है.वही उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
