Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना के बूटी पोस्ट के झखरा जितिया टोली से लक्ष्मी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि इनका दो हज़ार चौदह में विवाह हुआ था। इनका ससुराल में घर का स्थिति बहुत ख़राब था जिसके कारण इनके पति घर से बाहर ईंट भट्ठा में कमाने निकल गए थे। इनके पति के कमा कर घर आने के बाद वह और इनके पति घर बनाए हैं। वह वृण लेकर गाड़ी खरीदी हैं

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के बूटी गांव से शिला सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके गांव में पानी की समस्या बहुत ज्यादा है। तीन टंकी बना हुआ था। जिसमे से एक टंकी चालू था उसमे पानी आता था। फिर वो बंद हो गया। दूसरी टंकी खुलवाया गया वो भी बंद हो गया।पीने का पानी दूसरे के घर से लाना पड़ता है

Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के बूटी गांव से सपना कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके पंचायत में पंद्रह-सोलह साल के बच्चे और बूढ़े नशा करते हैं।नशा करने के कारण बच्चे स्कूल नही जा पाते हैं।बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है और ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के बूटी गांव से सरिता कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि एक साल से इनके गांव में पानी की समस्या है। दो जल मीनार है और दोनों खराब है।गांव में आने वाला सप्लाई का पानी मोटर की कॉइल खराब होने के वजह से नही आता है।

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना के बूटी पोस्ट से देवंती देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि इनके गांव में दो जल मीनार लगा हुआ है लेकिन एक साल से खराब पड़ा हुआ है जिसके कारण गांव के लोगों को पानी की बहुत दिक्कत होती है और गांव से बहुत दूर जाना पड़ता है

झारखण्ड राज्य के लोहरदगा जिला के बुट्टी पोस्ट के सेन्हा थाना के सेन्हा ब्लॉक से सरिता उराँव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या है और सड़क में पानी जमा रहने के कारण आने- जाने में दिक्कत होता है