झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के आरु पंचायत से छोटे अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गाँव में पानी का कमी है। इसलिए चापाकल की आवश्यकता है। साथ ही गाँव में नाली निर्माण भी होना चाहिए क्योंकि नाली की समस्या से कीचड़ जमा रहता है। सफाई करवाने की भी आवश्यकता है
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के आरु पंचायत से सुनीता उरांव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि नल नहीं है। पानी की व्यवस्था भी नहीं है,पीने का पानी का कोई साधन नहीं है। जब बारिश आता है तो पानी निकासी का जगह नहीं है।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के बूटी पंचायत से खुशबु उरांव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके गाँव के स्कूल में शिक्षक बहुत कम है। इस कारण पढ़ाई नहीं हो पा रहा है। इस कारण मेट्रिक ,इंटर पढ़ के लड़कियों का नौकरी नहीं लग रहा है। कमाने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला से नेहा खातून मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके गाँव में पीने की पानी की बहुत समस्या है, नल नहीं है ।इससे ग्रामीण बहुत परेशान होते है। इनके गाँव में नाली नहीं है तो बारिश आने पर सड़क में पानी बहता है।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के आरु पंचायत से सबा परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके गाँव में पानी की बहुत समस्या है। नाली का पानी रास्ता में बहता है। कूड़ादान की भी आवश्यकता है
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के आरु पंचायत से गुल्फना परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि घर के पास नाली नहीं है। इस कारण रास्ता में पानी जमा रहता है। गन्दगी भी फैलती है इस कारण मलेरिया टाइफाइड हो रहा है।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के दाढू पंचायत से अमान अंसारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके घर के तरफ जो रास्ता निकलता है वहाँ सड़क और नाली की सुविधा नहीं है। पानी की भी कम व्यवस्था है
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के दाढू पंचायत से नाज़मी परवीन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके क्षेत्र में सड़क की समस्या है। नाली की भी समस्या है
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के दाढू पंचायत से किरण कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र होना चाहिए। पैसा नहीं है इसलिए निजी अस्पताल नहीं जा सकते है।
झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के दाढू पंचायत से सरिता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनके क्षेत्र में सड़क अच्छी नहीं है। आवागमन में बहुत समस्या होती है। साथ ही शौचालय भी नहीं है
