झारखण्ड राज्य के लोहरदगा ज़िला के सेन्हा प्रखंड के बूटी गांव से अमित उरांव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके गाँव में पानी की समस्या है। गांव का सभी चापाकल खराब है।सरकार द्वारा टंकी की व्यवस्था की गई है,मगर वो भी दो साल से खराब पड़ा हुआ है।उसमे पानी नही आता है। गांव में मात्र दो कुएं हैं।गर्मी के मौसम में पूरा गांव इन्ही कुएं का पानी पीते हैं।इस वजह से गर्मी के दिनों में गांव में अकाल आता है।ग्रामीणों को पानी के लिए मीलों का सफर तय करना पड़ता है।
