सब्जी मंडी भाव
नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।
ललितपुर जिला मुख्यालय पर तहसील स्तरीय’’ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता’’ सम्पन्न। प्रतियोगिता में अण्डर-18 बालक/बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का 4 से 6 फरवरी तक आयोजन किया गया। आज जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरण किये।
बुंदेलखंड विकास सेना प्रमुख मैं ललितपुर की जिला अस्पताल पर तमाम लापरवाही के आरोप लगाए हैं ललितपुर जिला अस्पताल को जो मेडिकल कॉलेज का दर्जा दिया गया है उसे संबंध में उन्होंने कहा है कि पहले जिला अस्पताल अलग से बनवाया जाए उसके बाद जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज बनाया जाए
मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति नई तहसील की पानी की टंकी पर चड़ा। तहसील परिसर मे मची अफरा तफरी लोगो का लगा जमावडा। ललितपुर सदर सी ओ अभय नारायण सिंह ने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को सकुशल पानी की टंकी से नीचे उतारा।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा भिंडी की फसल में चित्तीदार सुंडी कीट की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
मड़ावरा किला व अमझरा घाटी का दो करोड़ 83 लाख से होगा विकास विभाग ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए एक करोड़ रुपये किए अवमुक्त ललितपुर। मड़ावरा किला व अमझरा घाटी मंदिर पर पर्यटन विकास के लिए शासन ने दो करोड़ 83 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। प्रथम किस्त में दोनों ही जगहों पर कार्य प्रारंभ करने के लिए 50-50 लाख रुपये भी जारी कर दिए हैं। यहां से कई प्रस्ताव पर्यटन विभाग को भेजे गए हैं, कई कार्यों की कार्ययोजना तैयार कर धनराशि भी मांगी है। मड़ावरा, सौरई, बानपुर के किला, अमझरा, देवगढ़, - बंदरगुढ़ा व रणछोर क्षेत्र इसमें - शामिल हैं। जिला प्रशासन की पहल पर मड़ावरा किला व अमझरा घाटी के पर्यटन विकास की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। मड़ावरा किला व उसके आसपास पर्यटन सुविधाएं व अन्य सौंदर्याकरण के लिए शासन से एक करोड़ 32 लाख रुपये की धनराशि मांगी गई थी। इसके साथ ही अमझराघाटी पर भी पर्यटन विकास के लिए एक करोड़ 50 लाख की कार्ययोजना तैयार की थी।
ललितपुर फल मंडी भाव
ललितपुर सब्जी मंडी भाव
ललितपुर मंडी भाव
