रायबरेली में खुली गाड़ी से ढोए जा रहे कूड़े के विरोध में नागरिकों ने धरना दे। दिया है। डंपिंग यार्ड की तरफ जा रही कई कूड़ा गाड़ियों को नागरिकों ने रोक भी दिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह लोगों को मनाकर गाड़ियां जाने की व्यवस्था की। मामला शहर इलाके में पीएसी कालोनी के पास का है। यहाँ विष्णु नगर के पीछे नगर पालिका का कूड़ा डंपिंग यार्ड है। यार्ड से पहले रिहायशी कालोनी है। इसी कॉलोनी के छाछठ फिट रोड से हर रोज़ दर्जनों कूड़ा गाडियाँ डंपिंग यार्ड जाती हैं। यह कूड़ा गाडियाँ ढकी न होने के चलते इनसे गिरने वाला कूड़ा बीमारियों को दावत देता है। इसी बात से नाराज होकर आज नागरिकों ने इन कूड़ा गाड़ियों का चक्का जाम कर दिया।

रायबरेली सड़क हादसे में 6 वाहन आपस में टकराए दूल्हे की गाड़ी के हादसे में उड़े परखच्चे घायलों की हालत नाजुक, CHC से अस्पताल रेफर बछरावां क्षेत्र के खैरानी गांव के पास की घटना

महाराजगंज रायबरेली, विकास क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई चौराहे पर मीना से सड़क मार्ग पर बह रहे जल निगम के पानी से सड़क मार्ग पर बह रहे जल निगम के पानी से बने गड्ढे के कारण राहगीर घायल हो रहे हैं राहगीर ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

महाराजगंज रायबरेली, कस्बा के बछरावां रोड स्थित स्वदेश सरस्वती शिशु मंदिर में कैंप लगाकर सभी छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

महाराजगंज रायबरेली, महावीर स्टडी स्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज में कक्षा 11 के बच्चों ने कक्षा 12 के बच्चों को जीवन में आगे उच्च शिखर की तरफ जाने हेतु शुभकामनाओं के साथ विदाई समारोह का आयोजन किया।

रायबरेली, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के साथ लोक निर्माण विभाग, नगर विकास, मंडी, उद्यान पशुपालन आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

महाराजगंज विकासखंड क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का ब्लॉक परिसर में चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष और महामंत्री पदों के लिए पड़े मतों में रामसमुझ अध्यक्ष पद की बाजी मारी, तो वही महामंत्री पद के लिए राम बहादुर विजई हुए। राम सजीवन यादव एवं रामसमुझ के बीच अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें सफाई कर्मियों ने वोट डाला राम सजीवन यादव को 20 वोट तथा रामसमुझ को 41 वोट मिले। जिसके चलते रामसमुझ को विजई घोषित किया गया। महामंत्री पद के लिए कृष्ण कुमार और राम बहादुर में टक्कर हुई जिसमें कृष्ण कुमार को 20 मत मिले, तथा राम बहादुर को 41 मत प्राप्त हुए। जिसमें राम बहादुर को महामंत्री पद के लिए विजई घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष राम बहादुर बनाए गए एवं संगठन मंत्री मनोज कुमार को पद दिया गया। चुनाव के इस मौके पर सभी सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।