मुम्बई से अयोध्याधाम के लिए पैदल निकले युवक ने यात्रा के 50 वें दिन शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुंचकर मां शीतला का आशीर्वाद लिया है।मुम्बई के दादर वर्ली निवासी विनोद वर्मा पुत्र रामअचल वर्मा एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है।विनोद करीब 2 महीने पूर्व मुम्बई से अयोध्याधाम के लिए पैदल ही निकल पड़ा।यात्रा के 50 वें दिन माता कड़ावासिनी के दरबार पहुंचे विनोद ने गंगा स्नान के बाद माता शीतला का पूरे विधिविधान के साथ दर्शन पूजन किया और मंगलमय यात्रा की कामना की।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने कड़ा के ननसेनी स्थित आवास पर शुक्रवार को जनसमस्याएं सुनी हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आए हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को फोन व पत्र के माध्यम से निर्देशित किया।

कड़ा विकास खण्ड के थुलगुला गांव में बनाया गया बारात घर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया।निर्माण कार्य मे ठेकेदार द्वारा जमकर अनियमितता की गई जिसके चलते अधिकारियों को भवन को बनकर तैयार होने से पूर्व ही कंडम घोषित करना पड़ गया।बता दें कि थुलगुला गांव में वित्तीय वर्ष 2021-22 में क्षेत्र पंचायत समिति द्वारा दलित बस्ती में बारात घर का निर्माण कराया गया था।ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत कार्य कराया गया और निर्माण कार्य मे जमकर धांधली की गई जिसके चलते बनकर तैयार होने से पहले ही भवन में दरारें आ गयी।जांच के दौरान खंड विकास अधिकारी कड़ा ने आरोप सही पाए जाने पर भवन को कंडम घोषित करते हुए भुगतान रुकवा दिया।ग्रामीणों का कहना है कि जिस समस्या के चलते बारात घर का निर्माण कराया गया था वह अब भी बनी हुई है।ग्रामीणों ने मांग की है कि कंडम घोषित किये गए भवन का ध्वस्तीकरण कराकर पुनः नए भवन का निर्माण कराया जाए जिससे लोगों को सहूलियत हो।

नॉलेज

समस्या

समस्या

इवेंट

बीएचयू की घटना को लेकर सपा की महिला सभा का प्रदर्शन। अखिलेश यादव के अहवाहन पर किया गया प्रदर्शन। महिला सभा जिलाध्यक्ष विभा यादव की अगुवाई में प्रदर्शन। बीएचयू की घटना के गुनहगारों के घर बुलडोजर चलाने की मांग। राज्यपाल के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। इस बारे में श्रोताओं की क्या राय है, चलिए सुनते हैं. इस बारे में बचपन मनाओ... सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.