नगर पंचायत दारानगर में बेशकीमती ज़मीन प्रशासन ने खाली कराई। जिला पंचायत की करोड़ों की ज़मीन पर भूमाफिया ने जबरन किया था कब्ज़ा। भूमाफिया से प्रशासन ने ज़मीन को खाली कराया। बुलडोजर से भूमाफिया का घर गिराया गया। मेंन रोड पर करोड़ो की ज़मीन पर भूमाफिया ने जबरन बना रखा था मकान।
नगर पंचायय दारानगर कड़ा धाम अंतर्गत गांधी मेमोरियल इंटर कालेज दारानगर में शुक्रवार को सांसद विनोद सोनकर ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से संवाद किया।इस दौरान सांसद ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई के साथ ही खेल व अन्य तकनीकी शिक्षा के महत्व की जानकारी दी।
कड़ा विकास खण्ड के हब्बूनगर सिपाह गांव के प्रदीप को भाजपा कड़ा मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।इस बात की जानकारी जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों को हुई उनमें खुसी की लहर दौड़ गई।समर्थकों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को नए दायित्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की मंगल कामना की है।
Transcript Unavailable.
22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर आज अझुवा नगर पंचायत में विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में डीजे की धुन पर विशाल कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सब्जी मंडी से निकलकर कर राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए भोला चौराहा लाई मंडी होकर शायरी माता तिराहे से पुनः सब्जी मंडी में समापन हुआ है जिसमे नगर एवम क्षेत्र के राम भक्तों ने कार्यक्रम में भव्यता प्रदान करते हुए जय श्री राम के गगन भेदी नारे लगाने से क्षेत्र गुंजायमान रहा है ।किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अझुवा चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मौर्य मय हमराहियों मौजूद रहे हैं।इस मौके पर मोहनलाल, अजय पांडेय,ओमप्रकाश कुशवाहा, शिवानंद केशरी, चंदन अग्रहरि, अर्जुन प्रसाद, रामबाबू मोदनवाल, विपिन मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
लड़कियों के सपने सच में पुरे हो , इसके लिए हमें बहुत सारे समाजिक बदलाव करने की ज़रूरत है। और सबसे ज्यादा जो बदलाव की ज़रूरत है, वो है खुद की सोच को बदलने की। शिक्षा महिलाओं की स्थिति में बड़ा परिवर्तन ला सकती है लेकिन शिक्षा को लैंगिक रूप से संवेदनशील होने की जरूरत है। गरीब और वंचित समूह के बच्चों को जीवन में शिक्षा में पहले ही सीमित अवसर मिलते हैं उनमें से लड़कियों के लिए और भी कम अवसर मिलते हैं, समान अवसर तो दूर की बात है। सरकारी स्तर पर जितने ही प्रयास किये जा रहे हों, यदि हम समाज के लोग इसके लिए मुखर नहीं होंगे , तब तक ऐसी भयावह रिपोर्टों के आने का सिलसिला जारी रहेगा और सही शौचालय न होने के कारण छात्राओं को मजबूरी में स्कूल छोड़ने का दर्द सताता रहेगा। तब तक आप हमें बताएं कि *----- आपके गांव में सरकारी स्कूल में शौचालय है, और क्या उसकी स्थिति कैसी है? *----- क्या आपको भी लगता है कि सरकारी स्कूल में शौचालय नहीं होने से लड़कियों की शिक्षा से बाहर होने का बड़ा कारण है *----- शौचालय होने और ना होने से लड़कियों की शिक्षा किस प्रकार प्रभावित हो सकती है?
आदर्श नगर पंचायत अजुहा में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित रहे।इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित प्रचार वाहन में लगे एलईडी स्क्रीन से मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई।
