अध्यक्षा, जिला पंचायत कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में जिला पंचायत की बैठक रत्नावली सभागार में आहूत की गई। बैठक में सांसद विनोद सोनकर, ब्लॉक प्रमुखगण एवं सदस्य, जिला पंचायत द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक में सदस्यों द्वारा गत बैठक की कार्यवाही को अनुमोदित किया गया।

बारा हवेली खालसा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सिराथू चेयरमैन भोला यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया।

रोजगार मेले में 183 अभ्यर्थियो को मिला रोजगार निजी कालेज में 396 बेरोजगार युवाओं ने किया था प्रतिभाग,9 जनवरी को होगा वृहद् जॉब मेला निजी इंजीनियरिंग कालेज में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया मेले में जनपद के बेरोजगार युवक युवतियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कड़ा विकास खण्ड के गौसपुर नवावा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित रहे।इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित प्रचार वाहन में लगे एलईडी स्क्रीन से मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई।

भाजपा के नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल ने शनिवार को शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुंचकर माता शीतला का आशीर्वाद लिया है।नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने पूरे विधिविधान के साथ दर्शन पूजन कर माता से मंगल कामना की।इस दौरान मौजूद लोगों ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष को फूल माला पहनाकर उन्हें नए दायित्व की बधाई दी।

Social

पॉलिटिक

समस्या

इवेंट

इवेंट