सुनते है बच्चों के लिए बना ये प्यारा सा गाना, जिसमें बात हो रही है सेहतमंद खाने और साबुन से हाथ धोने की। ये गाना आपके बच्चों को कैसा लगा? आप अपने बच्चों को किस तरह का पौष्टिक खाना देते है? क्या आप उन्हें खाने से पहले साबुन से हाथ धोने के लिए कहते है? हमें बताएं फोन में नंबर 3 दबाकर।
कड़ा विकास खण्ड के डोरमा गांव में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित रहे।इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित प्रचार वाहन में लगे एलईडी स्क्रीन से मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना , अटल पेंशन योजना, घर घर केसीसी योजना, मुद्रा ऋण, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया साथ ही गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली, बच्चों का अन्नप्रासन व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
एक सामान्य समझ है कि कानून और व्यवस्था जनता की भलाई के लिए बनाई जाती है और उम्मीद की जाती है कि जनता उनका पालन करेगी, और इनको तोड़ने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके उलट भारतीय न्याय संहिता में किये गये हालिया बदलाव जनता के विरोध में राज्य और पुलिस को ज्यादा अधिकार देते हैं, जिससे आभाष होता है कि सरकार की नजर में हर मसले पर दोषी और पुलिस और कानून पूरी तरह से सही हैं।
साथियों मोबाइल वाणी लेकर आ रहा है, घुमक्कड़ी का नया कार्यक्रम चलो चलें। जिसमें आप सुनेगें आपके शहर गांव कस्बों की एक नए रोचक अंदाज में घुमक्कड़ी।
कड़ा विकास खण्ड के सयांरा मीठेपुर गांव में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा व मोदी की गारंटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री ब्रह्मप्रकाश त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।इस दौरान उपस्थित लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करके उन्हें फल आदि का वितरण किया गया।इस मौके पर कमलेश निषाद, अजय शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने कड़ा के ननसेनी स्थित आवास पर गुरुवार को जनसमस्याएं सुनी हैं।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने आए हुए लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को फोन व पत्र के माध्यम से निर्देशित किया।
